रायगढ़। हृदय रोगियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब दिल की नसों में ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए मरीजों को बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। स्थानीय श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के हृदय रोग विभाग में अत्याधुनिक सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी की सुविधा शुरू हो गई है।
बिना सुई और बिना दर्द की प्रक्रिया वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अलेक्जेंडर विलियम नंदा ने बताया कि यह एक आधुनिक तकनीक है जिसमें सीटी मशीन के माध्यम से हृदय की नसों की बारीकी से जाँच की जाती है। इस प्रक्रिया की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें किसी भी प्रकार का चीर-फाड़ या सुई (इंजेक्शन) की आवश्यकता नहीं होती। यह पूरी तरह से दर्द रहित प्रक्रिया है और इसमें मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत भी नहीं पड़ती। ओपीडी में ही होगी जाँच, समय की होगी बचत अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह जाँच ओपीडी स्तर पर ही कुछ ही समय में पूरी हो जाती है, जिससे मरीजों के कीमती समय और संसाधनों की बचत होती है। पहले इस तरह की जाँच के लिए मरीजों को महानगरों की ओर रुख करना पड़ता था, लेकिन अब रायगढ़ में ही यह विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध है।
प्रबंधन ने दी बधाई
इस नई उपलब्धि पर श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रकाश मिश्रा ने हृदय रोग विभाग की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल का लक्ष्य क्षेत्र के लोगों को न्यूनतम समय में सटीक और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। सीटी एंजियोग्राफी की शुरुआत स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।
श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी की सुविधा शुरू
अब बिना चीर-फाड़ होगी हृदय की जाँच



