NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख लेकर ड्राइवर भागा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख लेकर ड्राइवर भागा
रायपुर

कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख लेकर ड्राइवर भागा

अकाउंटेंट को गुटखा लेने थाने के पास उतार कर हुआ फरार

lochan Gupta
Last updated: April 26, 2026 11:38 pm
By lochan Gupta April 26, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। राजधानी के गीतांजलि नगर इलाके में रहने वाले कंस्ट्रक्शन कारोबारी का 50 लाख रुपए लेकर ड्राइवर फरार हो गया। आरोपी कारोबारी के अकाउंटेंट को थाने के पास उतारकर गुटखा लेने भेजा। इस दौरान वह पैसे और गाड़ी लेकर भाग निकला। कारोबारी के रिश्तेदार अखिलेश प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीडि़त कारोबारी का नाम उमेश प्रसाद है, जबकि आरोपी ड्राइवर का नाम कृष्णा साहू बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। खम्हारडीह पुलिस के अनुसार कारोबारी उमेश प्रसाद कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं और उनका घर गीतांजलि नगर में है। शनिवार 25 अप्रैल को उन्होंने अपने अकाउंटेंट और ड्राइवर कृष्णा साहू को 50 लाख रुपए नकद देकर कार (सीजी-04 क्यूजी-663) से घर पहुंचाने के लिए कहा। अकाउंटेंट और ड्राइवर पैसे लेकर गीतांजलि नगर के लिए निकले। खम्हारडीह थाने से कुछ ही दूरी पर एक पान ठेले के पास ड्राइवर कृष्णा साहू ने अकाउंटेंट को गुटखा लाने के लिए कहा। जैसे ही अकाउंटेंट गाड़ी से नीचे उतरा, ड्राइवर ने गाड़ी स्टार्ट की और मौके से फरार हो गया। अकाउंटेंट ने घटना की जानकारी तुरंत कारोबारी को दी। इसके बाद कारोबारी ने अपने रिश्तेदार अखिलेश प्रसाद को सूचित किया और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी कृष्णा साहू भाठागांव का रहने वाला है और पिछले एक साल से कारोबारी के यहां काम कर रहा था। घटना के बाद से उसका मोबाइल बंद है और वह फरार है। खम्हारडीह थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। खम्हारी प्रभारी आईपीएस मान्सी नानाभाई साकुरे ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान कहा कि कारोबारी के रिश्तेदार की शिकायत पर आरोपी ड्रायवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You Might Also Like

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र

सीएम साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

महिला कांग्रेस की कुर्सी पर दो खेमों की सीधी टक्कर

राज्योत्सव की तैयारी : कलेक्टर की क्लास में पहुंचे अधिकारी

आईएएस अधिकारियों के स्वागत और विदाई कार्यक्रम स्थगित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायपुरा-चंगोराभाठा जल कनेक्शन अलग करें : महापौर
Next Article ‘मन की बात’ में छग का निरंतर जिक्र गौरव की बात : सीएम

खबरें और भी है....

शासकीय भूमि में बन रहा था चर्चनुमा भवन
लापता किशोर की टीपाखोल डैम में मिली लाश
बेकाबू कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत, सडक़ पार करने के दौरान हुआ हादसा
फावड़े से हमला कर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट
जॉब दिलाने के बहाने ननद-भाभी से छेड़छाड़, कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
शासकीय भूमि में बन रहा था चर्चनुमा भवन

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?