NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बेलटीकरी छपोरा अवैध उत्खनन का काला खेल छलनी हो रही धरती, प्रशासन मौन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > बेलटीकरी छपोरा अवैध उत्खनन का काला खेल छलनी हो रही धरती, प्रशासन मौन
सारंगढ़

बेलटीकरी छपोरा अवैध उत्खनन का काला खेल छलनी हो रही धरती, प्रशासन मौन

lochan Gupta
Last updated: April 26, 2026 11:31 pm
By lochan Gupta April 26, 2026
Share
5 Min Read

बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़– जिले के अनुविभागीय मुख्यालय बिलाईगढ़ के समीप बेलटीकरी, छपोरा, दुम्हानी में अवैध पत्थर और चूना पत्थर का अवैध कारोबार अपनी जड़ें जमा चुका है। शासन के कड़े नियमों के बावजूद, खनन माफिया बेखौफ होकर रात-दिन धरती का सीना चीर रहे हैं। आलम यह है कि बिना किसी पर्यावरणीय अनुमति के सैंकड़ों फीट गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं, जिससे न केवल राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि पर्यावरण को भी अपूरणीय क्षति पहुँच रही है।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश–
बेलटीकरी छपोरा दुम्हानी और आसपास के गांवों में चल रहे बड़ी– बड़ी अवैध खदानों के विरोध के बीच चल रहे अवैध खनन ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ग्राम पहुंच मार्ग जो भारी वाहनों मशीनों के लिए प्रवेश प्रतिबंध होता है। बावजूद धड़ल्ले से भारी वाहन चलता है जिससे धूल के गुबार उडऩे से सांस लेना दूषित हो गया है और रोड भी जर्ज़र हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया जाता है।
पर्यावरण और जलस्तर पर संकट–
अवैध खनन के कारण क्षेत्र का भू-जल स्तर तेजी से नीचे गिर रहा है। गहरे गड्ढों के कारण प्राकृतिक जल स्रोत सूख रहे हैं, जिसका सीधा असर आम जनता को पेय जल संकट खेती और मवेशियों पर पड़ रहा है। खनन माफियों द्वारा मुख्य नहर लाइन को भी नहीं छोड़ा गया। सिंचाई विभाग को इस पर कार्यवाही करना चाहिए अवैध रूप से खनन करने वाले खनन माफियों का हौसला इस कदर बुलंद है कि मुख्य नहर को भी नहीं छोड़ा गया शासन प्रशासन का जरा सा भी खौफ नहीं की मुख्य नहर लाइन अर्जुनी से निकल कर भटगांव की ओर जाने वाली हज़ारों किसानों की हजारों हेक्टेयर ज़मीन सिंचाई के लिए आने वाले समय पर बूंद बूंद पानी को भी तरसना पड़ेगा कारण बेलटीकरी गांव नहर लाइन की किनारे वाली जमीन को भी खनन किया गया है जो भविष्य में कभी भी बरसात के दिनों में नहर लाइन टूटने की संभावना है।
गहरे खाई से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
खनन माफियों द्वारा बेलटीकरी नहर लाइन की ज़मीन को खोदने से नहर किनारे खाई में तब्दील हो गया है कभी भी आम जनता या पालतू मवेशी गिर सकते हैं और बड़ी दुर्घटना घटने की संभावना बनी हुई है। खनन माफिया के खिलाफ उचित कार्यवाही किया जाना चाहिए। विद्युत विभाग कनिष्ठ अभियंता भी अवैध खनन में शामिल – खदानों में कनेक्शन अवैध रूप से बिजली की वितरण की जा रही है जबकि पूर्ण रूप से सभी खदान अवैध है। विभाग आखऱि किस आधार पर खदानों में विद्युत वितरण किया है?
मिट्टी के मोल निकाल रहे सोना, बना रहे करोड़ों का साम्राज्य
सारंगढ़ के बेलटीकरी छपोरा इलाकों में अवैध पत्थर उत्खनन से माफियाओं ने कुछ ही वर्षों में करोड़ों की बेनामी संपत्ति खड़ी कर ली है। महंगी गाडिय़ों का काफिला इस अवैध धंधे की गवाही दे रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि केवल वाहनों की जब्ती न हो, बल्कि माफियाओं की संपत्तियों की भी जांच की जाए। अवैध कमाई का बड़ा हिस्सा महंगी गाडिय़ों और खनन मशीनों (पोकलेन, हाइवा, ट्रक अन्य वाहन) को खरीदने में लगाया गया है। अन्य व्यवसाय: इस पैसे को अक्सर रियल एस्टेट, ईंट भट्टों या परिवहन व्यवसाय में ‘सफेद’ करने के लिए लगाया गया है।
राजस्व की चोरी और प्रशासन की सुस्त कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, खनन माफिया बिना किसी रॉयल्टी पर्ची के पत्थर का परिवहन कर रहे हैं, जिससे सरकार को हर महीने करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लग रहा है। हालांकि खनिज विभाग कभी-कभार छोटी-मोटी कार्रवाई कर वाहनों को जब्त करता है, लेकिन बड़े सरगनाओं पर अब तक कोई ठोस शिकंजा नहीं कसा गया है। अवैध पत्थर खनन कर अवैध संपति भी बनाया गया है जिसमें शासन को सीधा टैक्स का नुकसान करोड़ों रुपयों में होता है।

You Might Also Like

नवधा रामायण में शामिल हुई विधायक उत्तरी

अंतर्राज्यीय अवैध गांजा तस्कर पर भटगांव पुलिस की कार्यवाही

अंग्रेजों के बनाए 163 साल पुरानी आपराधिक कानून से अलविदा : पुष्कर

गिधौरी में सचिन पायलट का जबर्दस्त स्वागत

बड़े ने छोटे भाई के सिर में राड से मार कर किया हत्या

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन
Next Article पुलिस की अनूठी पहल : चौकी के सामने खोला ‘प्याऊ’

खबरें और भी है....

शासकीय भूमि में बन रहा था चर्चनुमा भवन
लापता किशोर की टीपाखोल डैम में मिली लाश
बेकाबू कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत, सडक़ पार करने के दौरान हुआ हादसा
फावड़े से हमला कर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट
जॉब दिलाने के बहाने ननद-भाभी से छेड़छाड़, कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
शासकीय भूमि में बन रहा था चर्चनुमा भवन

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?