सूरजपुर। जिले में कुमेली इलाके के जंगल में जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सरगुजा रेंज के ढ्ढत्र के निर्देश पर स्ढ्ढ सहित तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। रामानुजनगर के तत्कालीन टीआई के बाद अब साइबर टीम पर भी कार्रवाई करते हुए साइबर प्रभारी समेत दो आरक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, साइबर प्रभारी राकेश यादव को जशपुर, आनंद सिंह को बलरामपुर और उदय सिंह को एमसीबी जिले में स्थानांतरित किया गया है। यह कार्रवाई सरगुजा रेंज आईजी के निर्देश पर की गई है। सूरजपुर एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है।
बताया जा रहा है कि कुमेली क्षेत्र में जुआ खेलते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे मामले की जांच चल रही थी। जांच के बीच यह सख्त कार्रवाई सामने आई है, जिससे पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया है। आरोप है कि संबंधित पुलिसकर्मियों को अवैध जुए की गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं की गई, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए। इसी आधार पर उच्च अधिकारियों ने यह सख्त कदम उठाया है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच के आधार पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जुआ फड़ मामले में बड़ा एक्शन
आईजी के निर्देश पर एसआई समेत 3 पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, अलग-अलग जिलों में किया गया ट्रांसफर, विभाग में हडक़ंप



