NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्कूलों में अब डिजिटल निगरानी, बांदे बैठक में अधिकारियों के सख्त निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > स्कूलों में अब डिजिटल निगरानी, बांदे बैठक में अधिकारियों के सख्त निर्देश
छत्तीसगढ़

स्कूलों में अब डिजिटल निगरानी, बांदे बैठक में अधिकारियों के सख्त निर्देश

नए शिक्षा सत्र की तैयारियां तेज, बांदे में संस्था प्रमुखों को मिला दिशा-निर्देश

lochan Gupta
Last updated: July 11, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta July 11, 2026
Share
3 Min Read

पखांजुर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सफल संचालन, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और शासन की नई व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से विकासखंड कोयलीबेड़ा अंतर्गत बांदे में सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं हाई स्कूलों के संस्था प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सुपर-60 इंग्लिश मीडियम स्कूल, बांदे कॉलोनी में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी डी.के. शील एवं खंड स्रोत समन्वयक बिप्लव बनर्जी ने की। बैठक में विकासखंड के समस्त संस्था प्रमुख, संकुल समन्वयक एवं केंद्रीय टीम बांदे के सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नए शिक्षा सत्र के लिए राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित वार्षिक एजेंडा, प्रशासनिक सुधारों तथा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि नए सत्र की शुरुआत ‘शाला प्रवेश उत्सव’ के साथ होगी, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा तथा नए विद्यार्थियों का स्वागत उत्साहपूर्वक किया जाएगा। साथ ही ड्रॉपआउट बच्चों को पुन: स्कूल से जोडऩे और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र से सभी शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ऑनलाइन/बायोमेट्रिक उपस्थिति तथा ऑनलाइन अवकाश आवेदन प्रणाली को पूरी तरह अनिवार्य किया गया है। सभी संस्था प्रमुखों को निर्देश दिए गए कि इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जाए। बैठक में विद्यालयों में सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों को मजबूत करने पर भी विशेष बल दिया गया। निर्देश दिए गए कि प्रतिदिन सुबह की प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान एवं छत्तीसगढ़ राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ का सामूहिक गायन अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों में अनुशासन, देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का विकास हो सके। इसके अलावा यू-डाइस डाटा का समय पर संधारण, इको क्लब का गठन एवं संचालन, स्कूल प्रबंधन समिति का गठन, एफएलएन मिशन, बालवाड़ी शिक्षण, कक्षा शिक्षण की गुणवत्ता, समायोजन शालाओं का संचालन, शैक्षणिक गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी डी.के. शील ने सभी संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया कि शासन के सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण तैयार करें। उन्होंने कहा कि तीन माह बाद पुन: समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी बिंदुओं की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा और जिन विद्यालयों में कार्यों में कमी मिलेगी, उनसे जवाब-तलब भी किया जाएगा। बैठक के अंत में अधिकारियों ने संस्था प्रमुखों से विद्यालय संचालन में अनुशासन, समयबद्धता, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ की हेमवती राष्ट्रपति से सम्मानित, पीएम से की सीधी बात

चारों तरफ राख ही राख, जिंदगी को मोहताज मवेशी और इंसान

प्रियंका गांधी आज आएंगी कांकेर

मातृभाषा दिवस पर बांदे में भाषा शहीदों को नमन

कांग्रेसी नेताओ के अमर्यादित बयान बस्तर में शांति के मार्ग में बाधक : ओपी चौधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय’ : रजत बंसल
Next Article नंबर ब्लॉक करने पर नर्सिंग छात्रा की हत्या

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
स्मार्ट मीटर को लेकर विभाग सख्त, न लगाने पर होगी कार्रवाई
सीमेट प्लंाट में ऊंचाई से गिरे श्रमिक की मौत
रायगढ़ का दशकों पुराना सपना होगा साकार, रिंग रोड फोर-लेन पर तेज हुई कवायद
हाथी के हमले से दो लोगों की मौत, मां की तत्परता से बची मासूम की जान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?