NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रवि निगानिया का असामयिक निधन व्यापार जगत की अपूरणीय क्षति – सुशील रामदास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रवि निगानिया का असामयिक निधन व्यापार जगत की अपूरणीय क्षति – सुशील रामदास
रायगढ़

रवि निगानिया का असामयिक निधन व्यापार जगत की अपूरणीय क्षति – सुशील रामदास

lochan Gupta
Last updated: April 25, 2026 11:36 pm
By lochan Gupta April 25, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के लैलूंगा निवासी, युवा व्यापारी एवं छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रांतीय उपाध्यक्ष रवि निगानिया के असामयिक निधन से पूरे व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका आकस्मिक निधन व्यापार जगत का अपूरणीय क्षति है। छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों सहित जिले के व्यापारियों ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर प्रार्थना की है। चैम्बर के पदाधिकारियों ने कहा कि रवि निगानिया न केवल एक सफल युवा व्यापारी थे, बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। वे छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज में प्रदेश उपाध्यक्ष थे और व्यापारियों की समस्याओं को उठाने तथा उनके समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते थे। अपने सरल, मिलनसार और सौम्य स्वभाव के कारण वे व्यापारियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। समाज सेवा के कार्यों में भी उनकी विशेष रुचि थी और वे समय-समय पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में अपनी भूमिका निभाते रहे।
उनके निधन पर छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल, प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल, पूर्व प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल, रायगढ़ जिला इकाई अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, जिला इकाई उपाध्यक्ष मनोज बेरिवाल, अशोक जैन, मनोज अग्रवाल (माँ सेल्स), अशोक मित्तल, ललित बोंदिया, दिलीप अग्रवाल (मोनू), संजय अग्रवाल (पप्पू), आनंद नाहडिय़ा, राकेश बापोडिय़ा सहित अन्य व्यापारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
चैम्बर पदाधिकारियों ने अपने शोक संदेश में कहा कि रवि निगानिया एक ऊर्जावान और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कम समय में व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनका इस प्रकार असमय चले जाना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे व्यापारिक समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि रवि निगानिया का सरल स्वभाव, सहयोगी भावना और व्यापारियों के हित में किया गया कार्य हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। उनके निधन से व्यापार जगत को गहरा आघात पहुंचा है। चैम्बर पदाधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दु:ख की घड़ी में आत्म बल प्रदान करें।

You Might Also Like

रायगढ़ के इतिहास को रेखांकित करने वाली पुस्तक

मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के सख्ती से होगी कार्रवाई- कमिश्नर

एनटीपीसी लारा में धुम-धाम से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की शुभ रथ यात्रा

15 लीटर अवैध शराब के साथ युवक को पूंजीपथरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग पर बिफरे कलेक्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण का सामूहिक श्रवण आज
Next Article आईएएस पूर्वा अग्रवाल ट्रेंनिग में जाने से पूर्व कुटुंबजनों से मिलकर लिया आशीर्वाद

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन
ईसाई धर्म के प्रचार के लिए फॉरेन फंडिंग, सांसद संतोष बोले- भूपेश के कार्यकाल में हुआ
मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टरों ने युवक से की मारपीट
4 मई से 10 जून तक जिले में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
कुरुकूट नदी का सीना चीर रहे रेत तस्कर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?