रायगढ़. सप्ताहभर पहले एक महिला ने अज्ञात कारण से कीटनाशक का सेवन कर ली थी। जिसकी मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डोमनपुरा निवासी संजय श्रीवास शासकीय स्कूल में शिक्षक है। ऐसे में विगत 15 अप्रैल को उसने सुबह करीब 7 बजे स्कूल चला गया, इस दौरान उसकी 47 वर्षीय पत्नी शशिकला श्रीवास बच्चों के साथ घर में थी। इससे सुबह करीब 11.30 बजे संजय घर पहुंचा तो शशिकला सोफा पर बैठी थी और उसकी तबीयत काफी नाजूक हो गई थी। जिसे उपचार के लिए स्थानीय प्रायवेट अस्पताल लेकर गया, जहां डाक्टरों द्वारा जांच करने पर पता चला कि उसने कीटनाशक का सेवन की है। ऐसे में करीब पांच दिन तक वहां भर्ती कर उपचार चला लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ, इससे डाक्टरों ने 20 अप्रैल को उसे रायगढ़ रेफर कर दिया, जिससे बालाजी मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान 21 अप्रैल को शाम करीब 6.30 बजे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर बुधवार को चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनेां को सौंप दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मर्ग डायरी संबंधित थाना भेजा जा रहा है, जहां पीएम रिपोर्ट आने के बाद मर्ग जांच उपरांत मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
जहर सेवन कर महिला ने की खुदकुशी



