NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्वतंत्रता दिवस पर जिलेभर में गूंजा साक्षरता का संदेश, उल्लास महा-चौपाल में संस्थाओं ने निभाई सहभागिता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > स्वतंत्रता दिवस पर जिलेभर में गूंजा साक्षरता का संदेश, उल्लास महा-चौपाल में संस्थाओं ने निभाई सहभागिता
रायगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर जिलेभर में गूंजा साक्षरता का संदेश, उल्लास महा-चौपाल में संस्थाओं ने निभाई सहभागिता

नवसाक्षरों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और सामाजिक संस्थाओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

lochan Gupta
Last updated: August 18, 2026 12:18 am
By lochan Gupta August 18, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शिक्षा और साक्षरता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलेभर में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत उल्लास महा-चौपाल का आयोजन किया गया। राज्य स्तर से जारी निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर के निर्देशन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों में शैक्षणिक संस्थानों, विभागों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को साक्षरता, शिक्षा और जनजागरूकता से जोड़ते हुए आयोजित महा-चौपाल में नवसाक्षरों, स्वयंसेवी शिक्षकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए नवसाक्षरों को सीखने की प्रक्रिया निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।

मशाल रैली से लेकर रंगोली तक, विविध गतिविधियों से दिया साक्षरता का संदेश

उल्लास महा-चौपाल के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर अनेक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। शैक्षणिक संस्थानों एवं सहभागी संस्थाओं द्वारा नारा लेखन, मशाल रैली, मोबाइल टॉर्च रैली, उल्लास शपथ, सेल्फी प्वाइंट, कहानी वाचन, रंगोली निर्माण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से साक्षरता के महत्व को रोचक एवं प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया गया। रैलियों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि पढऩा-लिखना केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति की मजबूत आधारशिला है।

साक्षरता किसी एक विभाग की नहीं, पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी

उल्लास महा-चौपाल के आयोजन से जिलेभर में साक्षरता को लेकर उत्साहपूर्ण वातावरण निर्मित हुआ। विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों की व्यापक सहभागिता ने यह संदेश दिया कि साक्षरता केवल किसी एक विभाग का विषय नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में नवसाक्षरों को शिक्षा से निरंतर जुड़े रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया गया। सामूहिक प्रयासों के माध्यम से जिले में साक्षर समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित उल्लास महा-चौपाल ने ‘उल्लास’ को जन-जन तक पहुंचाने और साक्षरता को जन आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आयोजित यह आयोजन शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने और प्रत्येक व्यक्ति को ज्ञान की मुख्यधारा से जोडऩे के सामूहिक संकल्प का प्रतीक बना।

You Might Also Like

हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई महावीर जयंती

विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

जिले में डेंगू नियंत्रण में सफल रहा स्वास्थ्य विभाग

दो साल पहले रेलवे स्टेशन में लगना था हाईटेक कैमरे

इंटर स्टेट बॉर्डर मीटिंग में शामिल हुए रायगढ़ व ओडिसा के पुलिस अधिकारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिले में ई-नजूल व्यवस्था लागू, अब मोबाइल से कुछ मिनटों में होगा नजूल पट्टा नवीनीकरण का आवेदन
Next Article केऔसुब इकाई एलएसटीपीपी लारा के प्रदीप कुमार पुलिस पदक से सम्मानित

खबरें और भी है....

सीबीआई को रेलवे इंजीनियर के घर मिले 77 लाख कैश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
किण्डर वैली प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस में सजे नन्हें बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग
कमिश्नर क्षत्रिय ने बारिश के मद्देनजर जलभराव एवं निर्माण कार्यों पर विशेष निगरानी के दिए निर्देश
रोटरी अध्यक्ष विन्नी सलूजा ने सरस्वती शिशु मंदिर में किया ध्वजारोहण

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीबीआई को रेलवे इंजीनियर के घर मिले 77 लाख कैश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?