रायगढ़. मंगलवार शाम को एक श्रमिक सडक़ पार कर रहा था, इस दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया, इससे उसके सिर, चेहरा व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट लगने से अचेत हो गया। इससे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलीपाली निवासी विद्यानंद सिदार पिता स्व. पंचराम सिदार (59 वर्ष) रोजी-मजदूरी कर परिवार चलाता था।,जो विगत लंबे समय से रायगढ़ में काम करके शाम को घर लौटता था। ऐसे मंगलवार को भी सुबह रायगढ़ के चक्रधरनगर क्षेत्र में काम करने आया था, जहां काम करने के बाद शाम को अपने घर जाने के लिए निकला, इस दौरान शाम करीब 7.30 बजे छातामुड़ा चौक के आगे टूरकुमुड़ा स्थित शासकीय शराब दुकान के पास रुका और घरेलू सामान लेने के लिए सडक़ पार कर रहा था। इस दौरान एक बाइक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन को चलाते हुए आया और बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दिया, इससे उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट लगने से वहीं पर गिरकर बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने देखा तो तत्काल इसकी सूचना जूटमिल पुलिस को दिया, इससे उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया, जहां प्राथमिक जांच में ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुुंचे जहां बुधवार को जूटमिल पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट पर बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच जारी है।
बाइक की टक्कर से श्रमिक की मौत



