रायगढ़। सडक़ पर गिरी टोपी उठाने के दौरान एक ग्रामीण की हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार पल्सर बाइक के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल ग्रामीण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में उसकी बेटी भी घायल हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिला के ग्राम सकरेली निवासी केशर चंद मैत्री पिछले कुछ समय से तराईमाल में रहकर चंद्रहासिनी स्टील, गेरवानी में काम करता था। जो रविवार को सुबह केशर चंद अपनी पत्नी धनबाई मैत्री और बेटी समीक्षा मैत्री के साथ तराईमाल से रायगढ़ शादी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था।
ऐसे में तेज धूप से बचने के लिए उसकी बेटी समीक्षा मैत्री ने टोपी पहन रखी थी, जो ग्राम लाखा के पास चलते-समय समीक्षा की टोपी उडकऱ सडक़ पर गिर गई। इससे केशरचंद ने अपनी बाइक को साइड में रोककर पत्नी को नीचे उतारा और दोनों वापस टोपी लेने के लिए पीछे की ओर आकर सडक़ में गिरे टोपी को उठाते समय घरघोड़ा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए केशरचंद को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 106(1)- बीनएएस, 125(ए)-बीएनएस, – बीएनएस के तहत केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
रोड से टोपी उठाने के दौरान हुआ हादसा, बाइक की ठोकर से ग्रामीण की मौत
पत्नी-बेटी के साथ शादी में शामिल होने जा रहा था मृतक



