NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बंगाल चुनाव को लेकर हावड़ा रुट की ट्रेनों में बढ़ी भीड़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बंगाल चुनाव को लेकर हावड़ा रुट की ट्रेनों में बढ़ी भीड़
रायगढ़

बंगाल चुनाव को लेकर हावड़ा रुट की ट्रेनों में बढ़ी भीड़

अधिक भीड़ के चलते स्लीपर बोगी में भी पैर रखने की जगह नहीं

lochan Gupta
Last updated: April 22, 2026 12:12 am
By lochan Gupta April 22, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। इन दिनों बंगाल में चल रहे चुनाव को लेकर दिगर प्रांत में काम करने वाले लोगों का लागातार जाना हो रहा है, इसके चलते इन दिनों हावड़ा रुट की लगभग सभी यात्री ट्रेने पैक चल रही है। इससे लगातार स्पेशल ट्रेन भी चल रही है, लेकिन इसके बाद भी स्थिति सामान्य होता नजर नहीं आ रहा है।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों जहां स्कूलों की छुट्टी हो गई है तो वहीं शादी का भी मौसम चल रहा है। जिसको लेकर विगत माहभर से ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी चल रही है। इसके साथ ही बंगाल में चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद दूर प्रदेश में आकर काम करने वाले लोग भी मतदान करने के लिए अपने घर लौटने लगे हैं। इसके चलते इन दिनों हावड़ा की तरफ जाने वाली लगभग सभी यात्री ट्रेनें पैक चल रही है। हालांकि ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग द्वारा अलग-अलग स्टेशनों से समर स्पेशल के रूप में भी कोलकाता के लिए लगातार ट्रेन चला रही है, ताकि यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सके, लेकिन भीड़ के चलते रुटिन के ट्रेनों में भीड़ तो हो ही रही है, साथ ही स्पेशल ट्रेनों में भी पैर रखने के लिए जगह नहीं मिल रहा है। ऐसे में बताया जा रहा है कि बंगाल में जब तक चुनाव संपन्न नहीं हो जाएगा, तब तक ट्रेनों में भीड़ कम नहीं होगी। इसके चलते रुटिन के यात्रियों की समस्या बढ़ गई है। इस संबंध में मंगलवार को स्टेशन पहुंचे यात्रियों से बात की गई तो उनका कहना था कि विगत माह भर से टिकट बुक कराए हैं, जिससे सीट तो कंफर्म है, लेकिन भीड़ के चलते अपने सीट पर भी आराम से बैठ नहीं पा रहे हैं। अब तो स्थिति ऐसी हो गई है कि स्लीपर बोगी भी जनरल की तरह हो गई है। जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अन्य यात्रियों का कहना है कि वे जनरल टिकट लेकर भी स्पीपर में सफर कर रहे हैं। इस दौरान अगर टिकट चेकिंग भी हो रहा है तो जुर्माना पटाकर सफर कर रहे हैं, क्योंकि चुनाव तक किसी भी हाल में उनको पहुंचना है। इससे टिकट बुक कराने के बाद भी भारी समस्या के साथ लोग सफर कर रहे हैं।

सुबह से शाम तक स्टेशन में भीड़

इन दिनों सुबह से लेकर रात तक रेलवे स्टेशन में यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। जिसमें ज्यादातर यात्री जनरल टिकट लेकर ही सफर कर रहे हैं। ऐसे में इनका कहना है कि सुबह से इसलिए स्टेशन पहुंच जा रहे हैं ताकि अगर एक ट्रेन में नहीं चढ़ पाते हैं तो दूसरे टे्रन से सफर कर सकेंगे, लेकिन लगभग सभी ट्रेनों में भीड़ होने के कारण धक्का-मुक्की कर बोगी के शौचालय तक में कब्जाजमा कर बैठ रहे हैं। ऐसे में महिलाओं, बच्चों व बुर्जुगों को काफी दिक्कत हो रही है। वहीं बताया जा रहा है कि चुनाव खत्म होने के बाद वापसी के ट्रेनों में भी यही स्थिति रहेगी। ऐसे में इन दिनों गर्मी छुट्टी में जाने वाले लोग सफर करने से कतराते नजर आ रहे हैं।

You Might Also Like

शातिर चोर से 10 बाइक बरामद

पीएम आवास से मिला सम्मान और सुरक्षा का अधिकार, आवास, मनरेगा और कौशल योजनाओं से रायगढ़ की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

श्री बंजारी मांई धाम में हवन,कन्यापूजा, महाभण्डारा सम्पन्न

बनोरा आश्रम परिसर में 8 को नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर

सफाई ठेका कहीं ना बन जाये निगम की गले की फांस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article किराए की कार में गांजा तस्करी, साढ़े 3 लाख के गांजा के साथ 3 तस्कर पकड़ाए, ओडिशा से लाकर बेचते थे
Next Article रोड से टोपी उठाने के दौरान हुआ हादसा, बाइक की ठोकर से ग्रामीण की मौत

खबरें और भी है....

‘कलेक्टर से खजाना मंत्री तक’ सिविल सर्विस डे पर राजनीति में एंट्री
रोड से टोपी उठाने के दौरान हुआ हादसा, बाइक की ठोकर से ग्रामीण की मौत
बंगाल चुनाव को लेकर हावड़ा रुट की ट्रेनों में बढ़ी भीड़
किराए की कार में गांजा तस्करी, साढ़े 3 लाख के गांजा के साथ 3 तस्कर पकड़ाए, ओडिशा से लाकर बेचते थे
खड़ी बाइक में लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर खाक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कलेक्टर से खजाना मंत्री तक’ सिविल सर्विस डे पर राजनीति में एंट्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?