NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नटवर स्कूल मैदान से स्वदेशी मेला हटाने की मांग, जनदर्शन में खिलाडिय़ों ने लगाई कलेक्टर से गुहार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नटवर स्कूल मैदान से स्वदेशी मेला हटाने की मांग, जनदर्शन में खिलाडिय़ों ने लगाई कलेक्टर से गुहार
रायगढ़

नटवर स्कूल मैदान से स्वदेशी मेला हटाने की मांग, जनदर्शन में खिलाडिय़ों ने लगाई कलेक्टर से गुहार

कलेक्टर ने आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: April 21, 2026 12:19 am
By lochan Gupta April 21, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिन पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जनदर्शन कार्यक्रम में आज शहर के खिलाडिय़ों ने नटवर स्कूल मैदान में लगे स्वदेशी मेले को हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। खिलाडिय़ों का कहना है कि यह मैदान शहर का एकमात्र प्रमुख खेल मैदान है, जहां नियमित रूप से बच्चों के विभिन्न खेल आयोजित होते हैं। 45 दिनों तक मेले के आयोजन से बच्चों को खेलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी दौरान रायगढ़ निवासी मंगतुराम चौहान ने पेंशन दिलाए जाने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वे केंद्रीय विद्यालय में वर्ष 1977 से 2008 तक कार्यरत रहे, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद आज तक उनका पेंशन प्रकरण तैयार नहीं किया गया है, जिससे उन्हें जीवनयापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम एकताल की निवासी जशोदा बाई झारा ने पिछले 7 से 8 महीनों से राशन नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि नया राशन कार्ड बनवाने के लिए उनका पुराना कार्ड जमा कर लिया गया है, लेकिन अब तक उन्हें राशन नहीं मिल पाया है, जिससे उनके परिवार को भारी परेशानी हो रही है।
जामगांव के आशाराम रावत ने नोनी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभ दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी 2 वर्षीय पुत्री के लिए दो-तीन महीने पहले आवेदन किया था, लेकिन अब तक योजना का लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा जनदर्शन में पहुंचे अन्य लोगों ने भी राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, आर्थिक सहायता सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी मामलों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र और उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

भव्य व आकर्षक पंडालों में विराजी जगतजननी मां दुर्गा की प्रतिमा

हरि बोल और संकीर्तन के बीच निकली बाहुड़ा रथ यात्रा

घरघोड़ा में भी अकीदत व भाईचारे के साथ अदा हुई ईद की नमाज

खड़ी ट्रेलर से टकराकर बाइक चालक की मौत

जिला जेल के सामने तेज रफ्तार का कहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भीषण गर्मी में प्याऊ खोलकर मानवता की मिसाल बनी अघोर गुरु पीठ
Next Article डंडे से प्रहार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

खबरें और भी है....

नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय
जिले की आद्यशा ने रचा इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में अव्वल, कलेक्टर ने किया सम्मानित
निर्मोही मां ने मासूम बेटे का सिर कुचलकर मारडाला
60 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
डंडे से प्रहार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?