NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें: कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें: कलेक्टर
रायगढ़

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें: कलेक्टर

महतारी वंदन योजना, जल संकट समाधान और लंबित प्रकरणों पर सख्त रुख, गांवों के क्लस्टर बनाने के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: April 21, 2026 12:18 am
By lochan Gupta April 21, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन, जनसमस्या निवारण शिविर, पीजीएन एवं पीजी पोर्टल में दर्ज सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आगामी 1 मई से 10 जून तक आयोजित होने वाले प्रदेशव्यापी ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों के सुचारू संचालन के लिए 10 से 15 गांवों के क्लस्टर बनाए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
कलेक्टर ने राज्य शासन की प्राथमिकता वाली महतारी वंदन योजना की ईकेवाईसी की प्रगति की भी गहन समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान में 2 लाख 81 हजार 135 लाभार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से 1 लाख 24 हजार 449 हितग्राहियों के बैंक खातों का ई-केवाईसी पूर्ण किया जा चुका है। कलेक्टर ने शेष हितग्राहियों का ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे।
जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कई हितग्राहियों के एक से अधिक बैंक खाते होने के कारण राशि प्राप्ति में भ्रम की स्थिति बन रही है। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि हितग्राहियों को आधार-सीडेड खातों की जानकारी स्पष्ट रूप से दी जाए, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
ग्रीष्मकालीन परिस्थितियों को देखते हुए कलेक्टर ने जिले में पेयजल संकट के स्थायी समाधान हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद सीईओ से ग्रामवार शासकीय जल स्रोतों, हैंडपंप एवं कुओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही पीएचई विभाग को निर्देशित किया कि हैंडपंप तकनीशियनों के संपर्क नंबर जनपद स्तर एवं स्वयं के पास उपलब्ध रखें, ताकि शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा सके। कलेक्टर ने जिले में संचालित पेट्रोल पंपों पर पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला खाद्य विभाग को दिए। साथ ही अधिकारियों को फील्ड भ्रमण के दौरान इन व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने को कहा। बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिक लंबित मामलों वाले विभागों पर नाराजगी व्यक्त की और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधोसंरचना विकास से जुड़े प्रस्तावों, विशेषकर सडक़ निर्माण एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया। कलेक्टर ने कहा कि प्रस्ताव तैयार करते समय क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक एवं प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए जाएं।
निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने सभी निर्माण विभागों को कार्यस्थलों पर पेयजल, ओआरएस पैकेट, छाया एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जल संचय एवं जनभागीदारी पोर्टल, ईएसआईसी अस्पताल की सुविधाएं, औद्योगिक श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), बंदियों को विधिक सहायता, भू-अभिलेख अद्यतन, एफआरए नामांतरण, पीएम गतिशक्ति योजना, आयुष्मान कार्ड, आंगनबाड़ी पंजीयन, बालिका शौचालय निर्माण, जल जीवन मिशन, पीएम किसान सत्यापन, ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, ई-ऑफिस ऑनबोर्डिंग एवं मोबाइल टावर स्थापना सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

You Might Also Like

सूने मकान में चोरी, तीन गिरफ्तार, चोरी की बाइक-टीवी बरामद

ग्राहक सेवा केन्द्र में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

इंटक स्थापना दिवस पर निकली बाईक रैली

मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी

विकास शुल्क के नाम पर निगम कर रहा शहरवासियों की जेबें ढीली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अतिक्रमण रोकने पहुंचे वनकर्मियों पर हमला
Next Article भीषण गर्मी में प्याऊ खोलकर मानवता की मिसाल बनी अघोर गुरु पीठ

खबरें और भी है....

नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय
जिले की आद्यशा ने रचा इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में अव्वल, कलेक्टर ने किया सम्मानित
निर्मोही मां ने मासूम बेटे का सिर कुचलकर मारडाला
60 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
डंडे से प्रहार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?