रायगढ़। शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे एक सिक्युरिटी गार्ड को अज्ञात वाहन चालक ने ठोकर मारकर भाग गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर के ग्राम बोंदा निवासी भानूलाल सिदार पिता अहिवरन सिदार (30 वर्ष) क्षेत्र के किसी प्लांट में सिक्युरिटी गार्ड का काम करता था। ऐसे में शुक्रवार को जल्दी घर चला गया और शाम करीब 6 बजे अपनी एक्सल बाइक से शादी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम कोनतरा जाने के लिए घर से निकला था। ऐसे में जब बड़े भंडार चौक में पहुंचा ही था कि पिछे से किस अज्ञात वाहन चालक ने उसे ठोकर मारकर भाग गई। जिससे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। ऐसे में आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुसौर पुलिस को दिया, जिसे पुलिस ने अस्पताल भेजते हुए घटना की सूचना उसके परिजनों को दिया, ऐसे में शनिवार को पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरंात शव परिजनों को सौंप दिया है।
सडक़ दुर्घटना में सिक्युरिटी गार्ड की मौत



