NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राष्ट्रीय कत्थक प्रतियोगिता में सौम्या नामदेव एवम यामी ने लगाई प्रथम पुरस्कार की हैट्रिक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राष्ट्रीय कत्थक प्रतियोगिता में सौम्या नामदेव एवम यामी ने लगाई प्रथम पुरस्कार की हैट्रिक
रायगढ़

राष्ट्रीय कत्थक प्रतियोगिता में सौम्या नामदेव एवम यामी ने लगाई प्रथम पुरस्कार की हैट्रिक

lochan Gupta
Last updated: July 6, 2024 12:03 am
By lochan Gupta July 6, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। कृष्णा ललित कला महाविद्यालय के द्वारा प्रदेश की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता कौशल महोत्सव का आयोजन 2 जुलाई से 7 जुलाई के बीच किया गया है। प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ो प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सौम्या नामदेव ने जूनियर एवम यामी ने सब जूनियर वर्ग में माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय एवम रायगढ़ शहर का प्रतिनिधित्व किया। सौम्या ने जूनियर वर्ग में 10 मिनिट का एकल कत्थक प्रस्तुति करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया एवम यामी ने सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौरतलब है कि वर्ष 2024 में सौम्या एवम यामी ने राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान की हैट्रिक लगाई है। जनवरी 2024 बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता ‘अमृत ध्वनि’, जून 2024 में ओडिसा के पुरी में आयोजित राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता ‘तारांगण’ के बाद जुलाई में रायपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता कौशल महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है।
सौम्या नामदेव रायगढ़ के ओ पी जिंदल स्कूल की कक्षा 8 वी की छात्रा है, सौम्या अपनी कत्थक की शिक्षा माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय में गुरु प्रीति रूद्र वैष्ण्व एवम रूद्र प्रीति वैष्णव के सानिध्य में पिछले 5 वर्षो से ले रही है। यामी रायगढ़ के संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ की छात्रा है। प्रतियोगिता में माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रचार्य पंडित एल डी वैष्णव , उप प्राचार्य रूद्र प्रीति वैष्णव एवं गुरु प्रीति रूद्र वैष्ण्व के सानिध्य में विभिन्य वर्गो में एकल एवं यगुल प्रस्तुति दे कर संसथान, रायगढ़ जिले एवम रायगढ़ कत्थक घराने का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में भारत के अलग अलग राज्यों जैसे छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश, उड़ीसा, कोलकाता, आसाम,और भी अनेक राज्यों से प्रतियोगिता में बढ़-चढक़र सम्मलित हुए। सौम्या अलावा महाविद्यालय के अन्य छात्राओं ने अलग अलग वर्ग में शानदार प्रदर्शन करके निर्णायकगण एवं आयोजकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों दवारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया एवम उच्च स्थान प्राप्त किए। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिए, जो भारत के अलग अलग राज्यों जैसे छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश ,उड़ीसा, कोलकाता, आसाम और भी अनेक राज्यों से प्रतियोगिता में सम्मलित हुए। प्रतियोगिता में एकल कत्थक वर्ग में सौम्या नामदेव ने जूनियर वर्ग में एवं यामी वैष्णव ने सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त। सौम्या नामदेव एवं यामी वैष्णव ने बहुत ही कम उम्र में इतने अच्छे प्रदर्शन के द्वारा महाविद्यालय एवं रायगढ़ कथक घराने का नाम रोशन किया।

You Might Also Like

रायगढ़ में शांतिपूर्ण ढंग से मनी होली

मालीडीपा में रही रामनाम की गूंज

लीनेस क्लब रायगढ़ ‘सेवांजली’ की नयी टीम ने ली शपथ

घरघोड़ा बस स्टेंड में पीएचई के आवंटित भूमि पर कब्जे की तैयारी

देर रात 31 गजराजों ने सडक़ पर डाला डेरा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कांग्रेस पदाधिकारी के खिलाफ विधायक के नेतृत्व में चक्का जाम
Next Article जेएसपी फाउण्डेशन जेपीएल तमनार द्वारा बाल सुधार गृह बालक में इलेक्ट्रिक प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?