NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, वायरल हो रहा वीडियो
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, वायरल हो रहा वीडियो
सारंगढ़

कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, वायरल हो रहा वीडियो

lochan Gupta
Last updated: April 19, 2026 12:13 am
By lochan Gupta April 19, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कृषि विभाग दफ्तर में अधिकारी ने डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने पर पत्रकार की पिटाई कर दी। बचाने आए वकील से भी मारपीट की। घटना का सीसीटीव्ही फुटेज सामने आया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है दफ्तर पहुंचे पत्रकार ने किसान सम्मान निधि की राशि से संबंधित समस्या की जानकारी मांगी थी। जानकारी नहीं देने पर उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात कही थी। इसी बात से उक्त अधिकारी भडक़ गए और मारपीट शुरू कर दी। पीडि़त ने कार्रवाई की मांग की है।
16 अप्रैल को वकील जनक बरेठ अपनी माता की किसान सम्मान निधि की राशि से संबंधित समस्या के समाधान के लिए आवेदन देने कृषि कार्यालय पहुंचे थे। उनके साथ पत्रकार पोषराम साहू भी गए हुए थे। दोनों ने पहले जिला कृषि अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें संबंधित कर्मचारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (आरईओ) के पास भेजा। पत्रकार ने आरईओ से किसान सम्मान निधि की राशि की जानकारी मांगी थी और उच्च अधिकारियों से शिकायत कर देने की बात कही थी। इसी बात पर आरईओ भडक़ गए। उन्होंने पत्रकार का कॉलर पकडक़र मुक्के से कई बार मारा। वकील से भी मारपीट की। घटना के दौरान जिला कृषि अधिकारी मौके पर थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीडि़त पत्रकार और वकील ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

You Might Also Like

कांग्रेस को बड़ा झटका नगर पं. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने दिया इस्तीफा

मां की ख्वाहिश पूरी करने आईएएस बने : वासु जैन

कलेक्टर ने कृषि व पशुधन विभाग के अधिकारियों को फील्ड में दौरा करने के दिए निर्देश

केसरवानी महिला समिति ने मनाया हरियाली सावन उत्सव

जिला में भाजपा के 10 मंडल अध्यक्षों का हुआ ताजपोशी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आज निकलेगी भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा
Next Article सडक़ हादसे में युवा व्यापारी रवि निगानिया की मौत, नगर में शोक की लहर

खबरें और भी है....

विपक्ष ने देश की आधी आबादी का अधिकार छीना-पीएम मोदी,
सडक़ दुर्घटना में सिक्युरिटी गार्ड की मौत
वेदांता प्लांट हादसा : 3 और मजदूरों ने दम तोड़ा
हत्या के आरोपी को उम्र कैद
घरेलू विवाद पर बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विपक्ष ने देश की आधी आबादी का अधिकार छीना-पीएम मोदी,
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?