NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खडग़े का अपमान नहीं सहेगा दलित समाज, बिलाईगढ़ में सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित : राय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > खडग़े का अपमान नहीं सहेगा दलित समाज, बिलाईगढ़ में सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित : राय
सारंगढ़

खडग़े का अपमान नहीं सहेगा दलित समाज, बिलाईगढ़ में सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित : राय

lochan Gupta
Last updated: August 28, 2026 11:42 pm
By lochan Gupta August 28, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की उत्तराखंड (हल्द्वानी) में आयोजित सभा के उपरांत सभास्थल को गंगाजल छिडक़कर एवं मंत्रोच्चार के माध्यम से शुद्ध किए जाने की घटना के विरोध में आज बिलाईगढ़ में आक्रोश देखने को मिला। पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक चंद्रदेव राय के बिलाईगढ़ स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से पारित हुआ निंदा प्रस्ताव

बैठक में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस घटना को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े तथा संपूर्ण दलित समाज का घोर अपमान बताया। विरोध दर्ज कराते हुए उपस्थित सभी लोगों ने एक-एक कर खड़े होकर अपना समर्थन दिया और सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया।

संवैधानिक मूल्यों व समानता पर आघात : चंद्रदेव राय

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक चंद्रदेव राय ने कहा देश का संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान और गरिमा के साथ जीने का मौलिक अधिकार देता है। जाति या सामाजिक पहचान के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव और अपमान कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हम सभी को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। प्रमुख सामाजिक प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी रहे मौजूद इस विरोध सभा में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और क्षेत्र के प्रमुख नेता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सालिकराम घृतलहरे (ब्लॉक अध्यक्ष, प्रगतिशील सतनामी समाज), डॉ. दिलीप अनंत (जिलाध्यक्ष, अनुसूचित जाति कांग्रेस, सारंगढ़-बिलाईगढ़), खोलटू चौहान (प्रतिनिधि, चौहान समाज), महेश सारथी (जिला अध्यक्ष, सारथी समाज), विशाल कृष्णा ‘मोनू’ (सरपंच, सरधाभांटा), जगजीवन भारद्वाज (पूर्व बीडीसी) अन्य गणमान्य: भूषण भारद्वाज, राजेंद्र छत्तीसगढिय़ा, कौशल मीरी, राजकुमार सोनवानी, गणेश यादव, डॉ. परमानंद साहू, केशव साहू, हरिलाल सारथी एवं अरुण ग्रेवाल सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी। बैठक के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने ‘खडग़े जी का अपमान, नहीं सहेगा दलित समाज’ के नारों के साथ अपना कड़ा विरोध जताया।

You Might Also Like

श्री राधारानी गौशाला से हुआ गौ ग्राम यात्रा का शुभारंभ

जिला अस्पताल में नियुक्ति प्रक्रिया की शिथिलता को लेकर प्रशासन से किया आग्रह : ममता

सारंगढ़ जिला अस्पताल के ठेकेदार की दादागिरी

किसान से मांगी 50 हजार की रिश्वत

सरकारी शराब दुकान में ‘गर्म बियर’ का खेल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
Next Article जनपद बरमकेला में गजब का ‘नियम’! अधिकारी कौन, जिम्मेदारी किसकी, जानने के लिए भी लिखित आवेदन देना जरूरी?

खबरें और भी है....

समान नागरिक संहिता, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक
नेपाल बाढ़ में फंसे थे छत्तीसगढ़ के 9 नागरिक, 2 अब भी लापता
टीईटी से किसी की नहीं जाएगी नौकरी-सीएम साय
दो सडक़ हादसे में तीन युवक की मौत, एक गंभीर
सलाखों के बीच भी नहीं टूटी भाई-बहन की अटूट प्रेम की डोर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
समान नागरिक संहिता, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?