NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अपना ढाबा पर पुलिस की दबिश, जर्किन में भरा 160 लीटर अवैध डीजल जब्त, संचालक गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अपना ढाबा पर पुलिस की दबिश, जर्किन में भरा 160 लीटर अवैध डीजल जब्त, संचालक गिरफ्तार
रायगढ़

अपना ढाबा पर पुलिस की दबिश, जर्किन में भरा 160 लीटर अवैध डीजल जब्त, संचालक गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: April 18, 2026 12:09 am
By lochan Gupta April 18, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में ढाबे पर अवैध रूप से डीजल की खरीद-बिक्री की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने ढाबे पर दबिश दी और वहां से प्लास्टिक के जर्किन में भरे करीब 160 लीटर डीजल जब्त किया। पुलिस ने ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गारे में संचालित अपना ढाबा का संचालक ज्वलनशील पदार्थ डीजल अवैध रूप से संग्रहित कर रखा है। इससे किसी भी समय बड़ी घटना होने की आशंका बनी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल ढाबा पहुंची और मौके पर जांच की। जांच के दौरान प्लास्टिक जर्किनों में 160 लीटर डीजल भरा मिला। बरामद डीजल 50-50 लीटर क्षमता वाले जर्किन में रखा गया था। जांच में सामने आया कि ढाबा संचालक बिना किसी सुरक्षा उपाय के सार्वजनिक स्थान पर डीजल अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे हुए था। पुलिस ने ढाबा संचालक दिलहरण कश्यप (46 वर्ष), निवासी ग्राम सलखन से पूछताछ की। उसने डीजल की अवैध बिक्री करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 287 बीएनएस और धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर ज्वलनशील पदार्थों का अवैध भंडारण कानून का उल्लंघन है और आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि ढाबा संचालक ने अवैध रूप से डीजल रखा था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

You Might Also Like

मामूली विवाद में ग्रामीण की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

तंत्र-मंत्र के संदेह पर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार

रायगढ़ से रायपुर हाईवे के ब्लैक स्पाटों का आकस्मिक निरीक्षण

इस बार के फागुन में, बस एक निशान हमारा हो

ट्रांसफार्मर में आग मामले में ईई का ट्रांसफर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने ट्रांसपोर्टरों के साथ अहम बैठक
Next Article सीबीएसई 10 वीं में चमकी आव्या सिंह, 99 अंकों संग जिले का बढ़ाया मान

खबरें और भी है....

कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
ग्रामीण विकास को नई रफ्तार : प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में बिछेगा सडक़ों का जाल
ट्रेलर की ठोकर से स्कूटी सवार गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
वेतन के बदले रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने कार्रवाई
सांभर का शिकार कर पका पका रहे थे मांस, 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?