NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में कुणाल को मिला रेफरशिप का मौका
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में कुणाल को मिला रेफरशिप का मौका
रायगढ़

इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में कुणाल को मिला रेफरशिप का मौका

छत्तीसगढ़ से अकेले रेफरी जिनको किया गया था आमंत्रित, देशभर के 850 से अधिक खिलाडिय़ों ने लिया था भाग

lochan Gupta
Last updated: April 17, 2026 12:19 am
By lochan Gupta April 17, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़ । रायगढ़ ताइक्वांडो एकेडमी के कोच कुणाल महंत को वर्ल्ड वाइड सुपर लीग ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में रेफरशिप करने का मौका मिला। इस चैंपियनशिप का आयोजन खेलो इंडिया मल्टीपरपज हॉल राजस्थान पुलिस एकेडमी जयपुर में किया गया था। खास बात यह हैं कि छत्तीसगढ़ से कुणाल अकेले रेफरी थे जिनको इस चैम्पियनशिप में रेफरशिप करने के लिए आमंत्रित किया था। यहां आयोजित खेल में जहां देश भर से 850 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। वहीं देश भर से रेफरी भी वहां पहुंचे थे। इसमें इंटरनेशनल रेफरी सरबजीत सिंह भी आए थे। सरबजीत सिंह के नेतृत्व में ही इस पूरे खेल का आयोजन किया गया था। उनके द्वारा ही कई राज्यों से पहुंचे रेफरियों को इस मैच की बारीकियों से अवगत कराया गया। कुणाल को भी इस चैम्पियनशिप का हिस्सा बनाया गया था, यह एकेडमी और जिले के लिए भी गर्व की बात है।
यहां 20-25 रेफरी थे जिन्होंने निष्पक्ष होकर फैसला किया। सबसे बड़ी बात यह है कि इस खेल में अधिकांशतया विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है, लेकिन इंटरनेशनल रेफरी की सूझबूझ और उनके द्वारा अन्य रेफरियों को बारीकी से दी गई जानकारी की वजह से कोई विवाद नहीं हुआ। इस पूरे खेल के आयोजन में रेफरियों की अहम भूमिका होती है, कारण इसमें जो अंक दिए जाते हैं वह कोरियन भाषा में होती है। जिसे रेफरी खिलाडिय़ों के हिट और प्रदर्शन के आधार पर देते हैं। इस खेल के रेफरी जज कहलाते हैं। खास बात यह है कि कोर्ट के सेंटर में तो एक ही रेफरी होते हैं लेकिन इसके अलावा अन्य चार रेफरी भी होते हैं जो पूरे खेल के दौरान खिलाडिय़ों को वाच करते हैं। सेंटर रेफरी को यदि निर्णय देने में किसी तरह की असमंजस महसूस होती है तो अन्य चारों रेफरियों से चर्चा कर अंतिम निर्णय देते हैं। इसलिए इस खेल के निर्णायकों को निर्णय करने में काफी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता हैं।

लाइव चल रहा था पूरा गेम्स

पूरा खेल लाइव हो रहा था। ऑर्गनाइजरों ने इसकी व्यवस्था की थी ताकि किसी तरह का कोई विवाद न हो। यू ट्यूब और अन्य चैनलों में इसका प्रसारण हो रहा था। इससे बाहर के लोग भी इस खेल से जुड़े रहे। ताइक्वांडो इंडोर गेम है, इसलिए इसका लाइव किया गया था।

दिया गया मेडल

जितने वाले खिलाडिय़ों को मेडल और कप से सम्मानित किया गया। साथ ही खिलाडिय़ों के साथ पहुंचे कोच को भी मेडल दिया गया। निर्णायकों को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस खेल का आयोजन बीते 10 से 12 अप्रैल तक किया गया था। तीन दिवसीय आयोजन में रात तक खेल होता था, वजह पूरे देश से खिलाड़ी पहुंचे थे। काफी अधिक संख्या में खिलाडिय़ों के शामिल होने से खेल को तय अवधि में पूरा करने की भी चुनौती थी।

You Might Also Like

अनुमति बगैर चुनावी प्रचार में लगी वाहन जब्त

14 साल से फरार हत्या व लूट का आरोपी पकड़ाया

थाई बॉक्सिंग स्पर्धा में शिवम मिश्रा ने हासिल किया गोल्ड मेडल

सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

जेएसपीएल के ठेका कामगारों ने खोला मोर्चा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मटन मार्केट का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण
Next Article आज जशपुर आएंगे मुख्यमंत्री साय

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट वायलर विस्फोट, कंपनी निर्देशक अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज
भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना-सीएम साय
महालक्ष्मी कास्टिंग्स में हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत
‘महादेव पान मसाला’ में नकली सिगरेट का जखीरा पकड़ाया
भीषण गर्मी : 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों की छुट्टी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?