NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मटन मार्केट का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मटन मार्केट का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण
रायगढ़

मटन मार्केट का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

गंदगी व अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: April 17, 2026 12:18 am
By lochan Gupta April 17, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने आज केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्केट परिसर में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और साफ-सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कुछ दुकानदारों द्वारा छज्जा निकालकर अतिक्रमण किया गया है। इस पर आयुक्त ने गंदगी फैलाने वाले एवं अतिक्रमण करने वाले सभी दुकानदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस दौरान आयुक्त ने मुख्य सडक़ के किनारे चल रहे नाला निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने सडक़ चौड़ीकरण योजना के अंतर्गत नाला निर्माण कार्य को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित सबइंजीनियर को दिए।
आयुक्त श्री क्षत्रिय ने स्पष्ट किया कि नाला निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा या अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिक्रमण हटाने एवं निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने उपस्थित जन को आश्वस्त किया कि नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं बेहतर आधारभूत संरचना के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। निरीक्षण के दौरान उप अभियंता सहित अतिक्रमण एवं राजस्व बाजार विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

नवाखाई के दिन अनशन पर बैठा ग्रामीण

राजधानी रायपुर में ज्योतिष-रत्न से सम्मानित हुए पं. कान्हा शास्त्री

अडानी पावर लिमिटेड पर अवैध कब्जे का आरोप

15 करोड़ की लागत से रायगढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विस्फोट में हुए घायलों से मिले मंत्री लखन लाल
Next Article इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में कुणाल को मिला रेफरशिप का मौका

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट वायलर विस्फोट, कंपनी निर्देशक अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज
भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना-सीएम साय
महालक्ष्मी कास्टिंग्स में हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत
‘महादेव पान मसाला’ में नकली सिगरेट का जखीरा पकड़ाया
भीषण गर्मी : 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों की छुट्टी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?