NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ’पब्लिक ऐप’ और ’मेरी पंचायत मेरी धरोहर’ के माध्यम से सशक्त होंगे ग्रामीण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ’पब्लिक ऐप’ और ’मेरी पंचायत मेरी धरोहर’ के माध्यम से सशक्त होंगे ग्रामीण
रायगढ़

’पब्लिक ऐप’ और ’मेरी पंचायत मेरी धरोहर’ के माध्यम से सशक्त होंगे ग्रामीण

ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना क्रांति को मिलेगी नई रफ्तार

lochan Gupta
Last updated: April 17, 2026 12:12 am
By lochan Gupta April 17, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। ग्रामीण भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। पंचायती राज मंत्रालय के मार्गदर्शन में अब पब्लिक ऐप के जरिए गांव-गांव तक सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और स्थानीय सूचनाओं को पहुंचाने का अभियान तेज किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को सूचना के अधिकार से जोडऩा, शासन की पारदर्शिता बढ़ाना और डिजिटल इंडिया मिशन को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाना है। अब तक जो जानकारी लोगों तक देर से या सीमित रूप में पहुंचती थी, वह अब मोबाइल के माध्यम से तुरंत उपलब्ध हो सकेगी।
इस अभियान का एक प्रमुख हिस्सा मेरी पंचायत मेरी धरोहर है, जिसके तहत पंचायतों की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सामाजिक विरासत को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संरक्षित किया जाएगा। इससे न केवल गांवों की पहचान को नई मजबूती मिलेगी, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए स्थानीय इतिहास को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी। पब्लिक ऐप एक पूरी तरह नि:शुल्क और भारत में विकसित प्लेटफॉर्म है, जो ग्रामीणों को अपने क्षेत्र की खबरें, सरकारी योजनाएं, पंचायत की बैठकों और विकास कार्यों की जानकारी सीधे उपलब्ध कराता है। इससे नागरिकों की भागीदारी बढ़ेगी और वे अपने गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।
प्रशासन द्वारा इस पहल को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। हिंदी और अंग्रेजी में तैयार यूजर गाइड वीडियो के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों और आम नागरिकों को ऐप के उपयोग की जानकारी दी जा रही है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने स्मार्टफोन में पब्लिक ऐप डाउनलोड कर अपनी पंचायत की हर छोटी-बड़ी जानकारी से जुड़े रहें। यह पहल न केवल सूचना के आदान-प्रदान को आसान बनाएगी, बल्कि ग्रामीण भारत को डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।

You Might Also Like

व्रतियों ने केलो नदी के घाट पर किया खराना पूजा

रामोत्सव पर मानस कीर्तन से गूंजेंगे देवालय

सिंधु जागृति महिला मंडल ने किया यादगार तीज फेस्टिवल सेलिब्रेशन का आयोजन

झारखंड में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी भाजपा… ओपी चौधरी

रहेगा गरबा का हसीन मंजर, मस्त झूमेगा सारा शहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना: 23 वर्ष की आयु पर मिलेगी 10 लाख की सहायता, रायगढ़ में आयोजित हुआ विशेष प्रशिक्षण
Next Article 21 लाख के अवैध कबाड़ से भरी पांच ट्रक पकड़ाई

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट वायलर विस्फोट, कंपनी निर्देशक अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज
भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना-सीएम साय
महालक्ष्मी कास्टिंग्स में हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत
‘महादेव पान मसाला’ में नकली सिगरेट का जखीरा पकड़ाया
भीषण गर्मी : 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों की छुट्टी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?