NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रक से 22.75 टन अवैध स्क्रेप कबाड़ जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ट्रक से 22.75 टन अवैध स्क्रेप कबाड़ जब्त
रायगढ़

ट्रक से 22.75 टन अवैध स्क्रेप कबाड़ जब्त

पूंजीपथरा पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर आरोपित चालक को न्यायालय किया पेश

lochan Gupta
Last updated: March 19, 2026 12:15 am
By lochan Gupta March 19, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर 17 मार्च को “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ परिवहन के विरुद्ध एक और प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रायगढ़ की ओर से एक 12 चक्का ट्रक में अवैध स्क्रेप कबाड़ लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंका यादव द्वारा तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय कर संदिग्ध वाहन की निगरानी हेतु लगाया गया।
पुलिस टीम द्वारा गेरवानी स्थित अमरजीत ढाबा के सामने रोड पर घेराबंदी कर मुखबिर के बताए अनुसार ट्रक को रोका गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजेश यादव पिता गयाप्रसाद यादव उम्र 20 वर्ष निवासी नसरतपुर थाना धनर्वा जिला पटना (बिहार) बताया। ट्रक में लोड स्क्रेप कबाड़ के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिए जाने पर चालक द्वारा किसी प्रकार के कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए।
वाहन में लोड सामग्री चोरी का होने के संदेह पर पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए गवाहों के समक्ष ट्रक क्रमांक व्त्07 ॅ 8355 (कीमत लगभग 9 लाख रुपये) एवं उसमें लोड 22.75 टन अवैध स्क्रेप कबाड़ (कीमत लगभग 9 लाख रुपये) कुल करीब 18 लाख रुपये का माल जब्त कर कब्जे में लिया गया। आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 35 (क) (ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पाए जाने पर इस्तगासा तैयार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
थाना प्रभारी पूंजीपथरा रामकिंकर यादव के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, सतीश सिंह, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी एवं विनोद शर्मा की सराहनीय भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

You Might Also Like

किरोड़ीमल के प्रथम भाजपा मंडल अध्यक्ष बने अतुल शर्मा

पुसौर की जयंती खमारी भारत कीर्ति अलंकरण व आयुष कीर्ति अलंकरण से हुईं सम्मानित

संत शिरोमणि नामदेव की 755वीं जयंती रही यादगार

कुंवर देवेंद्र प्रताप सिंह बने निर्विरोध राज्यसभा सदस्य

9 अक्टूबा को रोटरी ग्रेटर डांडिया 2024 का यादगार आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मस्ता गली में घर घुसकर मारपीट मामले में आधे दर्जन गिरफ्तार
Next Article स्कूटी से 70 नग देशी मदिरा प्लेन परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही
जूटमिल में कुर्की नोटिस चस्पा, पेट्रोल पंप सहित 5 संस्थान सील
मारपीट करने के बाद गला दबाकर दोस्त को मार डाला
आज घट स्थापना के साथ शुरू होगा नवरात्र पर्व
निजी भूमि से 35 महुआ और नीम के पेड़ काटे जाने की शिकायत, जांच की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?