NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनदर्शन में सुनी गई जनसामान्य की समस्याएं
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जनदर्शन में सुनी गई जनसामान्य की समस्याएं
रायगढ़

जनदर्शन में सुनी गई जनसामान्य की समस्याएं

प्राप्त आवदेनों के त्वरित निराकरण के दिए गए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: April 14, 2026 12:09 am
By lochan Gupta April 14, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिला कलेक्टोरेट में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं, मांगें और शिकायतें लेकर पहुंचे। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जनदर्शन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित जांच एवं निराकरण के सख्त निर्देश दिए। जनदर्शन में राशन कार्ड बनवाने, चिकित्सा एवं आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, श्रमिक योजनाओं सहित अनेक विषयों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए।
जनदर्शन के दौरान गौशाला पारा रायगढ़ निवासी शालिनी सिंह ने वार्ड क्रमांक 14 स्थित लगभग 100 वर्ष पुराने सूख चुके बरगद के पेड़ को हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि पेड़ कभी भी गिर सकता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर ने तत्काल निगम आयुक्त को निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह जनपद पंचायत पुसौर अंतर्गत ग्राम पुसल्दा निवासी करमुराम भोय ने भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की द्वितीय किश्त की राशि अब तक प्राप्त न होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पात्र होने के बावजूद उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इस पर अपर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को प्रकरण की जांच कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार तहसील लैलूंगा के ग्राम मडिय़ा कछार निवासी कुलेश्वर प्रसाद राठिया ने अपने पुत्र की सर्पदंश से हुई आकस्मिक मृत्यु के मामले में आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। मधुबन पारा रायगढ़ के सेवानिवृत्त कर्मचारी किशोर कुमार थवाईत ने लंबित अंतिम भुगतान दिलाए जाने की मांग रखी। वहीं ग्राम पंचायत बिंजकोट के ग्रामीणों ने जॉब कार्ड बनाए जाने तथा चेक डेम निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि नए परिवारों के लिए जॉब कार्ड बनना अत्यंत आवश्यक है, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। साथ ही चेक डेम निर्माण से सिंचाई सुविधा बेहतर होगी और गांव में रोजगार सृजन भी संभव हो सकेगा। ग्रामीणों ने यह भी अवगत कराया कि चेक डेम निर्माण का प्रस्ताव पूर्व में जनचौपाल के माध्यम से भेजा जा चुका है और प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति हेतु जिला पंचायत को भेजा गया है, किंतु अभी तक कार्य लंबित है। इस पर अपर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को प्रकरण की समीक्षा कर शीघ्र स्वीकृति एवं कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। जनदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और मौके पर ही कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी की गई।

You Might Also Like

कला-संगीत की परंपराओं को जीवंत बनाएं रखने का माध्यम है चक्रधर समारोह-राज्यपाल

भाड़ा बढ़ाने टे्रलर मालिक कल्याण संघ ने की आर्थिक नाकेबंदी

श्री श्याम मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस पर्व

सत्य कभी मिटता नहीं, असत्य कभी टिकता नहीं – ताराचंद शास्त्रीय

जानकी होटल के सामने से बाइक पार करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आबकारी विभाग की कार्रवाई: 35.200 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
Next Article पेड़ पर झूलते मिली युवक की लाश

खबरें और भी है....

नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज, सीएम साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ की सौगात
जालसाजी कर महिला से ठग लिए 25 लाख एक ही जमीन को दो बार बेचने का प्रयास
फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा
अवैध शराब पर आज भी बड़ी कार्रवाई, तमनार पुलिस ने गारे प्रिंसी ढाबा में रेड में पकड़ा 36 पाव देशी अंग्रेजी शराब जब्त, ग्राम कोलम में महिला से 40 लीटर महुआ शराब जब्त
केबल तार व लोहे का एंगल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज, सीएम साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ की सौगात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?