रायगढ़। सावित्री राइस मिल में वेल्डिंग के दौरान अचानक आग लग जाने से दो श्रमिक झुलस गए। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक की गंभीर स्थिति में रायपुर रेफर किया गया है, तो वहीं एक श्रमिक का उपचार जारी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम छातामुड़ा स्थित सावित्री राइस मिल में रविवार को दोपहर करीब 12 बजे अचानक भूषा निकलने वाला साइक्लोन जाम हो गया। जिसके चलते मशीन बंद हो गई। ऐसे में वहां काम करा रहे ठेकेदार यूपी के बरेली निवासी मो-कासिम (28 वर्ष) और श्रमिक मो. शाहिद (35 वर्ष) साइक्लोन मशीन को खोलने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खुला, ऐसे में उसने वेल्डिंग मशीन से ऊपर में चढकऱ काटना शुरू किया। तभी साइक्लोन में भूषा जाम होने के कारण उसमें आग लग गई और देखते ही देखते यह आग बाहर में पड़े भूषा को भी पकड़ लिया। जिसे देख मो-कासिम और मो. शाहिद खुद को बचाने के लिए ऊपर से ही छलांग दिया। इससे मो. कासिम जलते ही आग में ही गिर गया, इससे उसके पूरे कपड़े में आग पकड़ लिया तो वहीं मो. शाहिद का एक हाथ जल गया। इसकी सूचना मिलते ही राइसमिल संचालक व अन्य श्रमिकों ने आग को बुझाने के बाद तत्काल दोनेां को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने जांच किया तो मो. कासिम करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुका था। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। वहीं मो. शाहिद को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
चेंबर जाम होने से हुआ हादसा
इस संबंध में अस्पताल पहुंचे श्रमिकों का कहना था कि रविवार को सुबह से मशीन चल रही थी, ऐसे में दोपहर में अचानक साइक्लोन जाम हो गया, जिसे पहले साफ करने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन साफ नहीं हो पाया। ऐसे में उसे काट कर दूसरा साइक्लोन लगाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान आग लग गई। हालंाकि भूषा में आग तेजी से फैलने लगी थी, लेकिन मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्काल उसपर काबू पाया लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सावित्री राइसमिल के भूसा में लगी आग
दो लोग झुलसे, एक गंभीर हालत में रायपुर रेफर



