NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जशपुर के धौरासांड ग्राम में कुल्थी दिवस का सफल आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जशपुर के धौरासांड ग्राम में कुल्थी दिवस का सफल आयोजन
रायगढ़

जशपुर के धौरासांड ग्राम में कुल्थी दिवस का सफल आयोजन

lochan Gupta
Last updated: March 1, 2026 12:04 am
By lochan Gupta March 1, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जशपुर जिला के धौरासांड ग्राम, विकासखण्ड फरसाबहार विकासखण्ड में किसानों के बीच कुल्थी (हॉर्सग्राम) की उन्नत खेती को बढ़ावा देने तथा इसके पोषण एवं आर्थिक महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कुल्थी दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षा आधारित एवं सीमांत कृषि क्षेत्रों में जलवायु सहनशील दलहनी फसल के रूप में कुल्थी को लोकप्रिय बनाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र क्रमांक-2 की जनपद अध्यक्ष बोनी यादव उपस्थित रहीं। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए वैज्ञानिक खेती अपनाने, दलहनी फसलों के विस्तार तथा पोषण सुरक्षा के साथ आय वृद्धि सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र, बिलासपुर द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान) एवं अखिल भारतीय समन्वित गेहूं एवं जौ अनुसंधान परियोजना के प्रमुख अन्वेषक डॉ. दिनेश पाण्डेय तथा वैज्ञानिक (आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन) एवं अखिल भारतीय समन्वित शुष्क दलहन–कुल्थी अनुसंधान परियोजना के प्रमुख अन्वेषक डॉ. अवनीत कुमार द्वारा किया गया। कृषि विभाग की ओर से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राकेश कुमार पैंकरा, कृषि विकास अधिकारी श्री अजगले तथा फरसाबहार विकासखण्ड के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री पन्ना एवं श्री भगत ने किसानों के साथ सक्रिय संवाद स्थापित करते हुए योजनाओं और तकनीकी सहयोग की जानकारी प्रदान की। कुल्थी में कीट एवं रोग प्रबंधन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कोडबा के वैज्ञानिक (कीट विज्ञान) डॉ. जयकिशन भगत द्वारा दिया गया। उन्होंने किसानों को समेकित कीट प्रबंधन, रोग पहचान तथा कम लागत वाले वैज्ञानिक नियंत्रण उपायों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को कुल्थी की उन्नत किस्मों, वैज्ञानिक उत्पादन तकनीकों तथा इसके स्वास्थ्य एवं घरेलू उपयोग से मिलने वाले आर्थिक लाभों के प्रति जागरूक करना था।
तकनीकी सत्र में डॉ. दिनेश पाण्डेय ने कुल्थी की वैज्ञानिक कृषि कार्य-पद्धति (एग्रोनोमिक पैकेज ऑफ प्रैक्टिसेस) जैसे उचित बुवाई समय, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, नमी संरक्षण तकनीक एवं उत्पादन वृद्धि उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं डॉ. अवनीत कुमार ने कुल्थी के पोषण तत्वों, औषधीय एवं स्वास्थ्य लाभों तथा उन्नत किस्मों पर प्रकाश डालते हुए इसे वर्षा आधारित एवं सीमांत क्षेत्रों के लिए उपयुक्त जलवायु-सहनशील दलहन फसल बताया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों के सरपंचों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी कुल्थी खेती से जुड़े अपने अनुभव साझा किए, जिससे किसानों को व्यावहारिक प्रेरणा मिली। इस अवसर पर 250 से अधिक किसानों ने भागीदारी की, जिनमें लगभग 70 प्रतिशत महिला कृषक शामिल रहीं। यह ग्रामीण महिला सशक्तिकरण तथा कृषि गतिविधियों में उनकी बढ़ती सक्रिय भागीदारी का सकारात्मक संकेत है। कुल्थी दिवस कार्यक्रम ने किसानों में दलहनी फसल विविधीकरण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हुए आगामी फसल मौसम में कुल्थी उत्पादन प्रारम्भ करने के लिए प्रेरित किया। यह पहल क्षेत्र में पोषण सुरक्षा, आय संवर्धन तथा टिकाऊ कृषि प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

You Might Also Like

‘वैश्विक हाथ धुलाई दिवस’ पर जिंदल फाउण्डेशन तमनार द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

जनदर्शन के माध्यम से एडीएम सुश्री जांगड़े ने सुनी लोगों की समस्याएं

पर्यावरण विभाग का नया कारनामा

पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र में चोरों ने बोला धावा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article होली के रंग नन्हें कदम के संग का यादगार आयोजन, लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड की अभिनव पहल
Next Article ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत आदान सहायता राशि का हुआ वितरण

खबरें और भी है....

होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात, किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम साय
कलेक्टर व एसएसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
5 हजार शिक्षक भर्ती का निर्णय साय सरकार का सराहनीय कदम
होली से पहले किसानों के खाते में हुई धन वर्षा
लाखा-गेरवानी-पाली मार्ग निर्माण में देरी पर जिला पंचायत सख्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात, किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?