NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायपुर में पहली बार पकड़ाया ‘ओसियन ग्रो गांजा’
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > रायपुर में पहली बार पकड़ाया ‘ओसियन ग्रो गांजा’
रायपुर

रायपुर में पहली बार पकड़ाया ‘ओसियन ग्रो गांजा’

लाखों के माल के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: April 13, 2026 12:00 am
By lochan Gupta April 13, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर के कटोरा तालाब के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहली बार ‘ओसियन ग्रो गांजा’ के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से कुरियर के माध्यम से गांजा मंगाकर शहर में खपाता था। इस कार्रवाई से रायपुर में सक्रिय ड्रग नेटवर्क का खुलासा हुआ है। आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये का मादक पदार्थ और अन्य सामान जब्त किया गया है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कटोरा तालाब के पास एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। सूचना पर पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। इस दौरान पूछताछ में उसने अपना नाम रितिक पसरिचा (26 वर्ष), निवासी दिल्ली बताया और फिलहाल रायपुर के मोवा इलाके में रह रहा था। टीम द्वारा उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग थैलियों में गांजा और ‘ओसियन ग्रो गांजा’ रखा हुआ मिला। पुलिस ने आरोपी रितिक पसरिचा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.870 किलोग्राम गांजा, 114 ग्राम ओसियन ग्रो गांजा, 3000 रुपये नगद, एप्पल कंपनी का एक आईफोन, प्लास्टिक की जिपर पन्नी तथा दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किए। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 3,62,600 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में धारा 20(बी) और 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर दिल्ली से कुरियर के जरिए गांजा और ‘ओसियन ग्रो गांजा’ रायपुर मंगवाता था। पुलिस अब इस मामले में संबंधित कुरियर कंपनी से भी पूछताछ कर रही है, जिससे पूरे नेटवर्क की परतें खुलने की उम्मीद है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

You Might Also Like

महादेव बेटिंग ऐप पर केंद्र सरकार ने लगाया बैन

बलौदाबाजार हिंसा : 7 दिन और जेल में रहेंगे विधा. देवेंद्र यादव

मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर जनहित में हो रहा डीएमएफ राशि का प्रभावी उपयोग

राजधानी में 24 घंटे में 6500 किलो पनीर जब्त

डिप्टी सीएम ने कांग्रेस को बताया डूबता जहाज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article समूचे देश को जोडक़र देशवासियों की सेवा कर रही है भारतीय रेल
Next Article सीएम साय के काफिले में 6 बुलेटप्रुफ नई गाडिय़ां शामिल

खबरें और भी है....

नारी शक्ति वंदन अधिनियम : समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सीएम साय
सडक़ हादसे में सब्जी व्यवसायी की मौके पर मौत
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिल रही नई गति, वित्त मंत्री ने करोड़ों रुपयों के कार्यों की दी सौगात
अवैध पत्थर लोड ट्रैक्टर पलटा, श्रमिक की मौत
बेकाबू ट्रेलर ने पति-पत्नी की ली जान, बाइक में सवार था परिवार, घायल हुई अनाथ, हादसे के बाद खेत में घुसा ट्रेलर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नारी शक्ति वंदन अधिनियम : समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?