NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल में रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर की आधिकारिक यात्रा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल में रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर की आधिकारिक यात्रा
रायगढ़

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल में रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर की आधिकारिक यात्रा

lochan Gupta
Last updated: April 12, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta April 12, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल में रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर पीडीजी बसुदेव गोलियान (2027-29) की आधिकारिक यात्रा का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह अवसर क्लब के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण, प्रेरणादायक एवं ऐतिहासिक रहा, जिसमें सेवा कार्यों, समर्पण, नेतृत्व और टीमवर्क की उत्कृष्ट झलक देखने को मिली। इस महत्वपूर्ण अवसर पर क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सेवा परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं मानवीय सेवा से जुड़े कार्यों की सराहना की गई। हाल ही में आयोजित सेवा गतिविधियों ने यह सिद्ध किया कि रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल समाज के हर वर्ग तक अपनी सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर पीडीजी बसुदेव गोलियान (2027-29) ने क्लब के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के समर्पित सेवा कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने क्लब की सक्रियता, टीम भावना एवं सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को सराहनीय बताया।वहीं इस अवसर पर उनके साथ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जायसवाल, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शशांक रस्तोगी एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नोमानी नवीन भावसार एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी सोमनाथ अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए क्लब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर ले जाने के लिए प्रेरित किया।
यह संपूर्ण आयोजन असिस्टेंट गवर्नर विजय एन.आर. एवं क्लब अध्यक्ष दयानंद अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके नेतृत्व में क्लब ने इस आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से आयोजित किया, जिसकी सभी अतिथियों द्वारा सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने क्लब सदस्यों के साथ संवाद कर उन्हें भविष्य की योजनाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने “स्द्गह्म्1द्बष्द्ग ्रड्ढश1द्ग स्द्गद्यद्घ” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए निरंतर सेवा कार्यों में सक्रिय रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर रोटरी रॉयल के सचिव नवनीत अग्रवाल, ओमप्रकाश मोदी,संतोष अग्रवाल (युग), संदीप अग्रवाल, आशीष महमिया,पंकज गोयल, मनीष अग्रवाल एवं अन्य रोटरी क्लबों के अध्यक्ष एवं सदस्यगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम में क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह, समर्पण एवं सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। अंत में क्लब द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया तथा आभार व्यक्त किया गया। यह आधिकारिक यात्रा रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के लिए नई ऊर्जा, प्रेरणा और सेवा के प्रति और अधिक समर्पण का संदेश देकर गई तथा आने वाले समय में और भी बड़े सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित किया।

You Might Also Like

सौरभ श्याम संगीत सृजन केन्द्र का प्रायोगिक परीक्षा सम्पन्न

दो बाइक की टक्कर में एक महिला सहित तीन घायल

कसडोल के एक मकान से 688 बोरी अवैध धान जप्त

महापौर सहित पार्षदों ने नगर निगम परिसर में दिया धरना

मरते दम तक अनशन, किसी को नहीं आ रही शर्म

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article घरघोड़ा के कसैया में चौहान समाज की प्रेरक पहल
Next Article उत्तर प्रदेश स्थित अघोर गुरु पीठ की शाखा प्रेरणा परमार्थ आश्रम में निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

खबरें और भी है....

नारी शक्ति वंदन अधिनियम : समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सीएम साय
सडक़ हादसे में सब्जी व्यवसायी की मौके पर मौत
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिल रही नई गति, वित्त मंत्री ने करोड़ों रुपयों के कार्यों की दी सौगात
अवैध पत्थर लोड ट्रैक्टर पलटा, श्रमिक की मौत
बेकाबू ट्रेलर ने पति-पत्नी की ली जान, बाइक में सवार था परिवार, घायल हुई अनाथ, हादसे के बाद खेत में घुसा ट्रेलर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नारी शक्ति वंदन अधिनियम : समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?