NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्थापना-दिवस पर सीएम साय ने पार्टी का झंडा फहराया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > स्थापना-दिवस पर सीएम साय ने पार्टी का झंडा फहराया
रायपुर

स्थापना-दिवस पर सीएम साय ने पार्टी का झंडा फहराया

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा- जनकल्याण के लिए सरकार लगातार कर रही काम

lochan Gupta
Last updated: April 6, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta April 6, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर प्रदेशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस उद्देश्य और दूरदृष्टि के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने, आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री और कार्यक्रम प्रभारी यशवंत जैन ने बताया कि स्थापना दिवस के साथ ही 6 से 12 अप्रैल तक ‘सेवा सप्ताह’ और संगठनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी। इसके लिए बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी की ओर से 5 से 7 अप्रैल तक प्रदेश और जिला कार्यालयों में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। कार्यालयों को झालर, दीप और रंगोली से सजाया गया है।
6 और 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। इसमें पार्टी के प्राथमिक और सक्रिय सदस्य एकत्र होकर स्थापना दिवस मनाएंगे और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेंगे। 8 और 9 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में बड़े सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इनमें संगठन विस्तार, भाजपा की विकास यात्रा और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर भी विमर्श किया जाएगा। 7 से 12 अप्रैल तक पार्टी ‘गांव/बस्ती चलो अभियान’ भी चलाएगी। इस दौरान सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारी गांवों और बस्तियों में प्रवास करेंगे। बड़ी विधानसभाओं में कम से कम 50 और छोटी विधानसभाओं में 20 गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

You Might Also Like

जनता की समस्याओं का त्वरित करें निराकरण- सीएम साय

सीएम साय आज दिल्ली दौरे पर

प्रशासन की तत्परता से बाढ़ प्रभावितों को मिला राशन

तीजा-पोरा पर सजा सीएम हाऊस

आज केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम आएंगे छत्तीसगढ़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छग को जल्द मिलेगा स्थायी डीजीपी, प्रभारी अरुणदेव गौतम रेस में सबसे आगे
Next Article ब्लड बैंक में लापरवाही पर एमएलटी निलंबित, सीनियर अधिकारी के हस्ताक्षर का मिसयूज, कलेक्टर की कार्रवाई

खबरें और भी है....

सीएम साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात
महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी, महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी
मां के सामने किशोर का अपहरण, अपहृत बालक सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
नौकरी लगाने के नाम पर 22 लाख रुपए की ठगी
5 उद्योगों पर 18.85 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?