NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ब्लड बैंक में लापरवाही पर एमएलटी निलंबित, सीनियर अधिकारी के हस्ताक्षर का मिसयूज, कलेक्टर की कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > ब्लड बैंक में लापरवाही पर एमएलटी निलंबित, सीनियर अधिकारी के हस्ताक्षर का मिसयूज, कलेक्टर की कार्रवाई
जशपुरनगर

ब्लड बैंक में लापरवाही पर एमएलटी निलंबित, सीनियर अधिकारी के हस्ताक्षर का मिसयूज, कलेक्टर की कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: April 6, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta April 6, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में एमएलटी (मेडिकल लैब टेक्नीशियन) संतोष कुमार वाणिक को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने यह सख्त कार्रवाई की है। यह मामला 13 मार्च 2026 को शुरू हुआ, जब जिला चिकित्सालय जशपुर के ब्लड सेंटर प्रभारी एवं पैथालॉजी विशेषज्ञ डॉ. ममता सिंह ने संतोष कुमार वाणिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर कलेक्टर कार्यालय ने 20 मार्च 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। संतोष कुमार वाणिक ने 23 मार्च 2026 को अपना स्पष्टीकरण पेश किया, लेकिन जांच में उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि वाणिक ने ब्लड बैंक में रक्त प्रदाय की प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरती थी। इसके अलावा उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारी के हस्ताक्षर का दुरुपयोग किया, जो अनुशासनहीनता की गंभीर श्रेणी में आता है। अपने जवाब में वाणिक ने अपनी गलतियों को स्वीकार करने के बजाय अन्य अधिकारी-कर्मचारियों पर दोषारोपण कर जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास किया। कलेक्टर रोहित व्यास ने पाया कि पेश जवाब छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 का उल्लंघन है। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के तहत संतोष कुमार वाणिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान संतोष कुमार वाणिक का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा निर्धारित किया गया है। उन्हें इस अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता भी होगी।

You Might Also Like

स्थैतिक निगरानी एवं उडऩदस्ता दलों का प्रशिक्षण आयोजित

बाढ़ आपदा से बचाव एवं राहत कार्यों के मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

जशपुर पुलिस रखेगी बाहरी लोगों की जानकारी

25 प्रकरणों में जप्त नशीली मादक पदार्थों को किया नष्ट

सीएम साय के गृह ग्राम के हाई स्कूल में विद्यार्थियों ने देखा 3-डी प्लैनेटेरियम शो

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्थापना-दिवस पर सीएम साय ने पार्टी का झंडा फहराया
Next Article राज्यपाल रमेन डेका ने सिकल सेल की रोकथाम पर दिया जोर

खबरें और भी है....

सीएम साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात
महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी, महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी
मां के सामने किशोर का अपहरण, अपहृत बालक सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
नौकरी लगाने के नाम पर 22 लाख रुपए की ठगी
5 उद्योगों पर 18.85 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?