NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर: लागत कम , मुनाफा ज्यादा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर: लागत कम , मुनाफा ज्यादा
रायगढ़

हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर: लागत कम , मुनाफा ज्यादा

lochan Gupta
Last updated: April 5, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta April 5, 2026
Share
3 Min Read

लैलूंगा जतिराम 22 वर्षों से अपना रहे जैविक तरीका
रासायनिक खाद पर घटती निर्भरता, हरी खाद की ओर बढ़ रहा किसानों का रुझान
खरीफ से पहले 15 मई के बाद हरी खाद बुआई की सलाह, 2000 एकड़ का लक्ष्य

रायगढ़,  जिले में हरी खाद आधारित खेती अब किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। यह पद्धति न केवल मिट्टी की सेहत सुधार रही है, बल्कि कम लागत में बेहतर मुनाफा भी दे रही है। प्राकृतिक और टिकाऊ खेती की ओर किसानों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। लैलूंगा विकासखंड के प्रगतिशील किसान जतिराम भगत पिछले 22 वर्षों से हरी खाद आधारित खेती कर रहे हैं। उनका अनुभव बताता है कि शुरुआत में उत्पादन थोड़ा कम लग सकता है, लेकिन समय के साथ मिट्टी की गुणवत्ता सुधरने पर उत्पादन बेहतर और स्थायी हो जाता है। वे मूंग, ढैंचा और सनई जैसी फसलों का उपयोग हरी खाद के रूप में करते हैं, जिससे मिट्टी में जैविक तत्व बढ़ते हैं और जमीन अधिक उपजाऊ बनती है। इस वर्ष उन्होंने 2 एकड़ में श्री विधि और लाइन कतार पद्धति अपनाकर खेती की, जिससे उन्हें प्रति एकड़ लगभग 15 क्विंटल धान उत्पादन प्राप्त हुआ और लगभग 9 क्विंटल चावल मिला। लागत 15,000 रुपए से 20,000 रूपये प्रति एकड़ रही, जबकि शुद्ध मुनाफा लगभग 80,000 रूपये तक पहुंचा।
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यदि किसान पूरी तरह जैविक खेती करना चाहते हैं और रासायनिक उर्वरकों से बचना चाहते हैं, तो हरी खाद सबसे बेहतर विकल्प है। खरीफ सीजन में धान की रोपाई से पहले 15 मई के बाद खेतों में हरी खाद की बुआई करना उपयुक्त समय माना जाता है। हरी खाद के लिए किसान सन (सनई), ढैंचा और मूंग जैसी फसलों का उपयोग कर सकते हैं। जब ये फसलें 45 से 50 दिन की हो जाती हैं, तब इन्हें खेत में ही जोतकर मिट्टी में मिला दिया जाता है। इससे मिट्टी में जैविक पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ती है और यूरिया एवं डीएपी जैसे रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता काफी हद तक समाप्त हो जाती है। साथ ही उत्पादन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता और जमीन की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। लैलूंगा विकासखंड में हरी खाद का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। कृषि विभाग ने आगामी खरीफ सीजन में 2000 एकड़ में हरी खाद की बुआई कराने का लक्ष्य रखा है। हरी खाद आधारित खेती आज किसानों के लिए एक टिकाऊ और लाभकारी विकल्प बनकर उभर रही है। यह न केवल आय बढ़ा रही है, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए जमीन को सुरक्षित और उपजाऊ बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

You Might Also Like

घरघोड़ा पुलिस ने कंचनपुर मेले में कार्रवाई कर खुडखुडिया जुआ खेल रहे दो आरोपियों को धर दबोचा

अदाणी फाउंडेशन का सात दिवसीय नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर संपन्न

खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख की ठगी

नाबालिग बालक भटकता हुआ मिला

सवा लाख के 10 किलो गांजा के साथ पकड़ाया आरोपी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दोपहर की बारिश के बाद हुई धूप ने बढ़ाई उमस
Next Article रेत माफिया कुरकुट नदी का कर रहे सीना छलनी

खबरें और भी है....

स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को कुचला, तीन की मौत
जादू-टोना के शक में की वृद्धा की हत्या, लकवाग्रस्त महिला को डंडे से पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
एक नग देशी पिस्टल 2 मैंगजीन, 18 नग जिंदा राउंड के साथ 2 युवक गिरफ्तार
हॉकी से जानलेवा हमला, आरोपी को 7 साल की कैद
लापता दो बच्चों की तालाब में मिली लाश, गांव में पसरा मातम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?