NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की वित्तीय वर्ष 2025-26 की उल्लेखनीय उपलब्धियां
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की वित्तीय वर्ष 2025-26 की उल्लेखनीय उपलब्धियां
बिलासपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की वित्तीय वर्ष 2025-26 की उल्लेखनीय उपलब्धियां

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की वित्तीय वर्ष 2025-26 की उल्लेखनीय उपलब्धियां

lochan Gupta
Last updated: April 3, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta April 3, 2026
Share
7 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान यात्री सेवाओं, संरक्षा, माल-ढुलाई, आधारभूत संरचना, डिजिटल पहल तथा तकनीकी नवाचार के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करते हुए एक बार फिर भारतीय रेल में अपनी अग्रणी भूमिका को सुदृढ़ किया है। इसी संदर्भ में आज महाप्रबंधक सभागार, बिलासपुर में श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वर्ष 2025-26 के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष एवं मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ प्रमुख उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं-
यात्री सेवाओं में उत्कृष्ट वृद्धि
यात्रियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इस वर्ष 8.30 करोड़ से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12त्न अधिक है। मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या 35,469 तथा पैसेंजर ट्रेनों की संख्या 50,407 तक पहुँची। वर्ष के दौरान 4 नई ट्रेन सेवाएँ प्रारंभ की गईं, 7 ट्रेनों का विस्तार किया गया तथा 36 ट्रेन-जोडिय़ों में 28 नए ठहराव प्रदान किए गए। यात्रा को अधिक सुरक्षित एवं आरामदायक बनाने हेतु 5 आईसीएफ़ रेकों को आधुनिक एलएचबी कोचों में परिवर्तित किया गया। त्योहारों के दौरान 32 आरक्षित विशेष ट्रेनों के 126 ट्रिप एवं 9 अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाई गईं। पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु भारत गौरव ट्रेनों के 84 ट्रिप संचालित किए गए।
माल-ढुलाई में नए कीर्तिमान
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 261 मिलियन टन माल-ढुलाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.1 प्रतिशत अधिक है। इस उपलब्धि के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारतीय रेल में द्वितीय स्थान पर रहा। कोयला परिवहन में 199.50 मिलियन टन का राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिससे ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिली।
आर्थिक प्रदर्शन में उत्कृष्टता
उत्कृष्ट माल-ढुलाई के परिणामस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कुल ?32,000 करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित किया, जिसमें रू. 30,400 करोड़ से अधिक आय माल-ढुलाई से प्राप्त हुई। परिचालन अनुपात 54.87 प्रतिशत से सुधरकर 53.30 प्रतिशत हो गया, जो दक्षता में सुधार का प्रमाण है।
संरक्षा में उल्लेखनीय सुधार
रेल संरक्षा के क्षेत्र में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए दुर्घटनाओं में 45त्न की कमी दर्ज की। 18 रोड ओवर ब्रिज एवं 27 रोड अंडर ब्रिज बनाकर 34 लेवल क्रॉसिंग समाप्त किए गए तथा 7 गेटों का इंटरलॉकिंग कार्य पूर्ण किया गया। सिग्नलिंग में सुधार के तहत 11 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग तथा 25 स्टेशनों पर श्वढ्ढ मॉडिफिकेशन किया गया। ‘कवच’ प्रणाली के अंतर्गत 101 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव में स्थापना के साथ ट्रैक साइड कार्यों में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई। सभी कोचों में अग्नि-निरोधक प्रणाली, 212 कोचों में एरोसोल आधारित अग्निशमन प्रणाली, 58 स्टेशनों पर फायर अलार्म तथा 343 किमी सुरक्षा फेंसिंग प्रदान की गई।
बुनियादी ढाँचा एवं यात्री सुविधाओं का विस्तार
पिछले 10 वर्षों में 1475 किमी लंबी 15 परियोजनाएँ पूर्ण की गईं। वर्तमान वर्ष में 125 किमी नई लाइन का कमीशनिंग किया गया तथा 2790 किमी की 41 परियोजनाएँ स्वीकृत एवं प्रगति पर हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 50 स्टेशनों पर कार्य जारी है, जिनमें 17 स्टेशनों पर प्रथम चरण पूर्ण किया जा चुका है। यात्रियों की सुविधा हेतु 14 लिफ्ट, 12 एस्केलेटर, 12 फुट ओवर ब्रिज, 9 प्लेटफॉर्म उन्नयन एवं 9 स्टेशनों पर नए शौचालय बनाए गए। ‘रेल मदद’ पोर्टल के माध्यम से 51,000 से अधिक शिकायतों का निराकरण किया गया।
कर्मचारी कल्याण सफलता की आधारशिला
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 4,193 नए कर्मचारियों की भर्ती कर कार्यबल को सुदृढ़ किया। सैलरी बैक एकाउंट की व्यवस्था के अंतर्गत कर्मचारियों को रू. 1 करोड़ का बीमा कवर प्रदान किया गया तथा दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु मोबाइल मेडिकल वैन सेवा प्रारंभ की गई। इन सभी उपलब्धियों के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यात्री सुविधा, संरक्षा, नवाचार एवं राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह सफलता दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के समर्पित कर्मचारियों के अथक प्रयासों का परिणाम है, जो भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।
डिजिटल पहल में अग्रणी
यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से 20.67त्न अनारक्षित टिकटों की बुकिंग हुई, जिससे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे गैर-उपनगरीय रेलवे में प्रथम स्थान पर रहा। पीआरएस काउंटरों पर डिजिटल भुगतान मार्च 2025 के 8.52त्न से बढक़र मार्च 2026 में 36.10 प्रतिशत तक पहुँचा, जो कैशलेस लेनदेन की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।
तकनीकी नवाचार की दिशा में अग्रसर
रायपुर मंडल में एआई-सक्षम ड्रोन द्वारा ओएचई निरीक्षण प्रारंभ किया गया। भिलाई एवं कोरबा में एआई आधारित ऑटोमैटिक वैगन डैमेज डिटेक्शन सिस्टम स्थापित किया गया। हरित ऊर्जा के अंतर्गत 2,263 किलो वॉट पावर क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए।
यात्री सुरक्षा में रेलवे सुरक्षा बल की सराहनीय भूमिका
‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत 324 बच्चों को बचाया गया। रेलवे सुरक्षा बल ने रू.55.61 लाख के अवैध टिकट, रू.3.31 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त किए तथा रू.1.72 करोड़ की चोरी गई संपत्ति यात्रियों को वापस दिलाई।
माल-ढुलाई में नए कीर्तिमान
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 261 मिलियन टन माल-ढुलाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.1 प्रतिशत अधिक है। इस उपलब्धि के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारतीय रेल में द्वितीय स्थान पर रहा। कोयला परिवहन में 199.50 मिलियन टन का राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिससे ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिली।

You Might Also Like

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिलासपुर स्टेशन का पुनर्विकास कार्य प्रगति पर

एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में सिंघाली यूजी खदान में पेस्ट फिलिंग टेक्नोलॉजी का भूमि पूजन सम्पन्न

मंडल रेल प्रशासन द्वारा दुर्घटना रिलीफ ट्रेन के यात्रियों तक पहुंचाई गई हर संभव सहायता

रेलवे ठेकेदार के घर सीबीआई का छापा

द.पू.म.रे. में पूरी श्रद्धा के साथ मना भारत रत्न बाबा साहब का जन्मदिन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भक्ति के रंग में रंगा खरसिया: दिलीप षड़ंगी के जसगीत और नयन नंदवाना के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु
Next Article छत्तीसगढ़ की बोलियां मुकुट में जडि़त रत्न मणियां होती हैं – श्रीमती शकुंतला तरार

खबरें और भी है....

लोकल ट्रेनों को मिली गति तो एक्सप्रेस की समस्या जस की तस
एक ही फ्रिज में रखे मिले वेज-नॉनवेज
फेब्रिकेशन दुकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र पर गंभीर आरोप
पीएम आवास हितग्राहियों को महापौर ने किए भवन अनुज्ञा वितरित

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
लोकल ट्रेनों को मिली गति तो एक्सप्रेस की समस्या जस की तस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?