NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छत्तीसगढ़ की बोलियां मुकुट में जडि़त रत्न मणियां होती हैं – श्रीमती शकुंतला तरार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > छत्तीसगढ़ की बोलियां मुकुट में जडि़त रत्न मणियां होती हैं – श्रीमती शकुंतला तरार
रायपुर

छत्तीसगढ़ की बोलियां मुकुट में जडि़त रत्न मणियां होती हैं – श्रीमती शकुंतला तरार

lochan Gupta
Last updated: April 3, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta April 3, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। भाषा जहाँ माथे का मुकुट होती है तो वहीं छत्तीसगढ़ की बोलियाँ उस मुकुट में जडि़त रत्न मणियाँ होती हैं जो भाषा रूपी मुकुट को सुंदरता और मजबूती प्रदान करती हैं। साहित्य अकादमी दिल्ली एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती शकुंतला तरार ने छत्तीसगढ़ की बोलियों पर उनके संरक्षण, संवर्धन और विस्तार पर अपने सारगर्भित विचार प्रकट करते हुए कहा। श्रीमती शकुंतला छत्तीसगढ़ की इकलौती महिला साहित्यकार हैं, जो विगत 2014 से अकादमी के कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ी और विविध लोक भाषा बोलियों पर अपनी बात मजबूती से रखती आई हैं।
साहित्य अकादमी और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली द्वारा ‘साहित्योत्सव 2026’ का आयोजन 30 मार्च से 4 अपै्रल तक आयोजित किया जा रहा है। ‘साहित्योत्सव 2026’ का शुभारंभ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री माधव कौशिक ने 30 मार्च रवींद्र भवन परिसर में किया। इस साहित्योत्सव में 100 से अधिक सत्रों में 650 से अधिक प्रसिद्ध लेखक और विद्वान सहभागिता कर रहे हैं, इसमें देश की 50 से अधिक भाषाओं का भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस दौरान 1 और 2 अप्रैल को कई महत्वपूर्ण साहित्यिक कार्यक्रम, परिचर्चाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम, विशेष रूप से वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर केंद्रित था। श्रीमती तरार ने कहा कि भाषा के अंतर्गत आने वाली विभिन्न क्षेत्रीय बोलियाँ (जैसे छत्तीसगढ़ी, सरगुजिहा, हल्बी, सादरी, गोंडी, कुडुख, भतरी, बंजारी, मुरिया, माडिय़ा, धुरवा, दोरला, कोरवा, बैगानी, भुंजिया, धनवारी, सावरा आदि) उस मुकुट में जड़ी हुई रत्नों या मणियों के समान हैं। जिस प्रकार रत्न मुकुट की शोभा और मूल्य बढ़ाते हैं, उसी प्रकार बोलियाँ मूल भाषा को समृद्ध, जीवंत और विविधतापूर्ण बनाती हैं। एक रत्न की अपनी चमक और विशेषता होती है, वैसे ही हर बोली का अपना अनूठा लहजा, लोकगीत और शब्दकोश होता है, जो भाषा को अधिक प्रभावशाली और समृद्ध बनाता है।
श्रीमती शकुन्तला तरार ने अपने वक्तव्य में बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ ट्राईबल अफेयर्स के द्वारा छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों में कुल मिलाकर -18 स्थानीय बोलियों में कक्षा 1 से 5 तक शिक्षा का प्रावधान किया गया है, जिनमें छत्तीसगढ़ी, सरगुजिहा, हल्बी, सादरी, गोंडी, कुडुख, भतरी, बंजारी, मुरिया, माडिय़ा, धुरवा, दोरला, कोरवा, बैगानी, भुंजिया, धनवारी, सावरा आदि बोलियाँ हैं। अत: संभवत: इन सभी बोलियों का मानकीकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बोलियाँ समाज का दर्पण होती हैं। श्रीमती शकुंतला तरार ने पद्म विभूषण तीजन बाई का उदाहरण देते हुए कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित पंडवानी गायिका तीजन बाई ने पुरुष प्रधान पंडवानी कला में नई जान फूंकी। वे कापालिक शैली की पहली महिला कलाकार हैं, जिन्होंने महाभारत की कथा को नाटकीय रूप में गाया। उनके चेहरे की भाव भंगिमा, उसका प्रस्तुतिकरण का ढंग भी भाषा बोली को समृद्ध बनाते हैं, अन्यथा छत्तीसगढ़ी न जानने वाले भी पंडवानी सुनकर उसके प्रवाह में बह नहीं जाते। श्रीमती शकुंतला तरार को उनकी इस उपलब्धि के लिए साहित्यकारों, भाषाविदों ने बधाई दी है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने दिव्यांग नव दंपत्तियों को दिए आशीर्वाद

देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में कुर्मी क्षत्रिय समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री

कार्यकर्ताओं को बनाएंगे नेतृत्वकर्ता-नितिन नबीन

पुलिस की नई डिक्शनरी : उर्दू फारसी की जगह हिंदी के शब्द लेंगे

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में प्रत्याशी खर्च कर सकेंगे 40 लाख

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की वित्तीय वर्ष 2025-26 की उल्लेखनीय उपलब्धियां
Next Article श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक : सीएम साय, श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर

खबरें और भी है....

गुंडाधुर की धरती बनेगी तीर्थस्थल-अमित शाह
तहसील कार्यालय में बेहोश होकर गिरे रिटायर्ड शिक्षक की मौत
शराबी बेटे ने सगी मां को मौत के घाट उतारा
तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक
ओपी जिंदल मार्ग बनेगा 10 करोड़ की लागत से बनेगा अंचल का मॉडल रोड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुंडाधुर की धरती बनेगी तीर्थस्थल-अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?