NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जयस्तंभ चौक के पास बनेगा फूल बाजार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जयस्तंभ चौक के पास बनेगा फूल बाजार
रायगढ़

जयस्तंभ चौक के पास बनेगा फूल बाजार

अस्थायी बाजार से ट्रैफिक समस्या होगी दूर, महापौर-सभापति और आयुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: April 3, 2026 12:27 am
By lochan Gupta April 3, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। श्याम टाकीज रोड पर फूलों की दुकानें सडक़ किनारे लगने से ट्रैफिक की समस्या होती है। इसे देखते हुए जयस्तंभ चौक के पास नया फूल बाजार बनाया जा रहा है, जहां सभी फूल व्यवसायी एक ही जगह पर दुकान लगाएंगे। इसके लिए महापौर, सभापति और आयुक्त ने स्थल का निरीक्षण किया।
नगर निगम ने एसपी कार्यालय के पास जयस्तंभ चौक के करीब फूल बाजार के लिए एक जगह तय की है। यहां फूल बेचने वालों को अस्थायी रूप से दुकान लगाने की सुविधा दी जाएगी। महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ और पार्षद पति मुक्कू यादव निगम कार्यालय से पैदल चलकर स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तय की गई जगह को जल्द से जल्द व्यवस्थित किया जाए। साथ ही आसपास के कॉम्प्लेक्स संचालकों से चर्चा कर व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात भी कही गई। महापौर ने बताया कि सडक़ पर फूलों की दुकानें लगने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है और ट्रैफिक भी प्रभावित होता है। ऐसे में नया अस्थायी फूल बाजार शुरू होने से ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही फूल व्यापारियों को एक तय जगह मिलेगी, जिससे वे अपना काम आसानी और बेहतर तरीके से कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि फूल का व्यवसाय करने के लिए सिर्फ शहर के लोग ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के गांवों से भी व्यापारी आते हैं। ये लोग सुबह 4-5 बजे से ही सडक़ पर अपनी फूलों की दुकानें लगाते हैं। त्योहारों के समय यह समस्या और बढ़ जाती है। सडक़ पर ट्रैफिक और फूल लेने वालों की भीड़ के कारण परेशानी और ज्यादा हो जाती है। नया तय किया गया स्थान मिलने के बाद उम्मीद है कि यह समस्या खत्म हो जाएगी।

You Might Also Like

चक्रधर समारोह में आज की प्रस्तुति

गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत

युवा एवं नारी शक्ति को साथ लेकर आगे बढ़ रही भाजपा

महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

वर्तमान समय में उत्पादकता बढ़ाने में हरी खाद का प्रयोग करें : डॉ केडी महंत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने 21 वर्ष तक विवाह टालने का लिया संकल्प
Next Article चौरंगा की महिलाएं बनी आत्मनिर्भरता की मिशाल

खबरें और भी है....

जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ा झटका
चौरंगा की महिलाएं बनी आत्मनिर्भरता की मिशाल
जयस्तंभ चौक के पास बनेगा फूल बाजार
समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने 21 वर्ष तक विवाह टालने का लिया संकल्प
सीबीआई अफसर बनकर रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख ठगे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ा झटका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?