NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जल जीवन मिशन : घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जल जीवन मिशन : घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा
जशपुरनगर

जल जीवन मिशन : घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा

घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

lochan Gupta
Last updated: April 3, 2026 12:12 am
By lochan Gupta April 3, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार ने हर घर जल के संकल्प के साथ जल जीवन मिशन की शुरुआत की। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य देश के हर ग्रामीण घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है।आज यह योजना गांवों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जहां पहले लोगों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं अब उन्हें अपने घर पर ही साफ और सुरक्षित पानी मिल रहा है। इससे वर्षों से चली आ रही जल समस्या का स्थायी समाधान संभव हुआ है और ग्रामीण जीवन अधिक सहज, सुरक्षित और सम्मानजनक बन गया है।
जशपुर जिले में इस योजना का प्रभावी और सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। हर घर नल योजना के अंतर्गत दिसंबर 2023 से फरवरी 2026 तक जिले में 20श्300 से अधिक घरेलू नल कनेक्शन पूर्ण किए जा चुके हैं। इसके साथ ही 430 सोलर पंप स्थापित किए गए हैं तथा 518 नलकूपों का खनन किया गया है। जिले में 52 ग्रामों को हर घर जल प्रमाणित किया जा चुका है। इन उपलब्धियों से हजारों परिवारों को राहत मिली है और अब उन्हें घर पर ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है।
जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 55 लीटर जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। घर तक जल पहुंचने से महिलाओं को सबसे अधिक राहत मिली है। अब उन्हें पानी लाने के लिए रोजाना लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती, जिससे उनका समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।
इस बदलाव का सकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। महिलाएं अब अपने परिवार, बच्चों की देखभाल, खेती-बाड़ी एवं अन्य स्वरोजगार गतिविधियों में अधिक समय दे पा रही हैं। साथ ही, भारी बर्तन ढोने से होने वाली कमर और घुटनों के दर्द जैसी समस्याओं में भी कमी आई है। घर में ही पानी उपलब्ध होने से बच्चियों की शिक्षा पर भी सकारात्मक असर पड़ा है, क्योंकि अब उन्हें पानी लाने में समय नहीं लगाना पड़ता और वे नियमित रूप से स्कूल जा पा रही हैं।
हर घर में नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से जल जनित बीमारियों के जोखिम में उल्लेखनीय कमी आई है। दूषित पानी के कारण होने वाली बीमारियां जैसे डायरिया, हैजा और पेचिश अब पहले की तुलना में कम हो रही हैं।कई क्षेत्रों में पानी में पाए जाने वाले आर्सेनिक और फ्लोराइड जैसे हानिकारक तत्वों से होने वाली समस्याओं से भी लोगों को राहत मिली है। इससे न केवल स्वास्थ्य में सुधार हुआ है, बल्कि इलाज पर होने वाले खर्च में भी कमी आई है। सुरक्षित पेयजल तक आसान पहुंच के कारण जल जनित रोगों से होने वाली मृत्यु दर में भी कमी देखी जा रही है। यह योजना न केवल पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हर घर में नल से बहता स्वच्छ जल, खुशहाल और स्वस्थ जीवन की नई पहचान भी बन चुका है।

You Might Also Like

एनटीपीसी लारा ने जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधा के विकास के लिए समझौता किया

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

वन विभाग की सक्रियता से अवैध उत्खनन पर हुई तत्काल कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मेरिट में आए छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी

फिल्मी स्टाईल से भाग रहे मवेशी तस्करी के दो मामलों में जशपुर पुलिस ने धर दबोचा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिलासपुर मंडल की वित्तीय वर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियां
Next Article धर्मांतरण के विरुद्ध साय सरकार का ‘वज्रपात’

खबरें और भी है....

जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ा झटका
चौरंगा की महिलाएं बनी आत्मनिर्भरता की मिशाल
जयस्तंभ चौक के पास बनेगा फूल बाजार
समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने 21 वर्ष तक विवाह टालने का लिया संकल्प
सीबीआई अफसर बनकर रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख ठगे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ा झटका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?