बिलासपुर। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान संपूर्ण भारतीय रेलवे के साथ ही साथ बिलासपुर मंडल में आधारभूत संरचना, माल लदान, यात्री परिवहन एवं यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान नई लाइनों का निर्माण, तीहरीकरण तथा चौथी लाइन का कार्य तीव्र गति से हुआ। यात्री सुविधाओं के विकास का बेहतर क्रियान्वयन तथा प्रमुख स्टेशनों में नई-नई यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई। माल लदान के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित किए गए। इसी संदर्भ में मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन ने मंडल सभाकक्ष में प्रेसवार्ता कर मीडिया के प्रतिनिधियों से परिचर्चा की। इस अवसर पर वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह भी उपस्थित थे। मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन ने मंडल की प्रमुख महत्वपूर्ण उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं एवं विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी साझा की।
उन्होने बताया कि बिलासपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कुल 193.970 एमटी की लोडिंग कर भारतीय रेल में दूसरा सबसे अधिक लोडिंग वाला करने वाला मंडल बना है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 4.27 एमटी अधिक है। इसके अलावा, मंडल ने मार्च 2026 में कुल माल ढुलाई का रिकॉर्ड 18.31 एमटी लोड किया है, जो किसी भी महीने के लिए अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इसके साथ ही मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के समय पालन में 11.11 फीसदी का सुधार किया गया है।
बिलासपुर मंडल की वित्तीय वर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियां
बिलासपुर मंडल की वित्तीय वर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियां



