NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कोड़ातराई भाजपा मण्डल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कोड़ातराई भाजपा मण्डल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
रायगढ़

कोड़ातराई भाजपा मण्डल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

प्रशिक्षण शिविर में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कार्यकताओं को दी भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान की जानकारी

lochan Gupta
Last updated: March 31, 2026 11:18 pm
By lochan Gupta March 31, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़/कोड़ातराई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कोड़ातराई भाजपा मण्डल का पायोनियर पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग शिविर के द्वितीय दिवस के षष्टम सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक विजय अग्रवाल का स्वागत अभिनंदन मंडल अध्यक्ष संदीप पंडा एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया एवं सत्र समाप्ति के पश्चात स्मृति चिन्ह के रूप में स्थानीय उत्पाद एकताल में निर्मित मूर्ति भेंटकर किया गया। कोड़ातराई भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग शिविर के षष्टम सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के साथ अध्यक्षता कोड़ातराई सरपंच एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रामपुकार सिंह ने किया। मुख्य वक्ता रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने मंडल के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को ‘भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान’ विषय पर संबोधित करते हुए प्रशिक्षण दिए। उन्होंने ‘वैचारिक अधिष्ठान’ के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांतों पर विस्तार से अपने विचार प्रस्तुत किए साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन, प्रशिक्षण की महत्ता तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के विषय में मार्गदर्शन दिया।


उन्होंने कहा की प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने एवं संगठन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस सत्र में पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान, संघ की पृष्ठभूमि, पंच परिवर्तन एवं भाजपा की पंचनिष्ठा को जीवन में आत्मसात करने पर विशेष जोर दिया। शिविर में मुख्य वक्ताओं ने अपनी अपनी विषयों पर वक्तव्य साझा किए शिविर के सत्रों में कार्यकर्ताओं को पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान, इतिहास एवं विकास, कार्यपद्धति, जिज्ञासा समाधान, कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा अपनी सरकार की उपलब्धियों, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख वक्ता पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य श्री गुरुपाल सिंह भल्ला, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीकांत सोमावार, विवेक रंजन सिन्हा,प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुपम पाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विलिस गुप्ता,जिला मंत्री श्रीमति गायत्री केशरवानी जी, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के जिला भाजपा प्रमुख अंशु टुटेजा उपस्थित रहे एवं नगर पंचायत पुसौर अध्यक्ष श्रीमति मानी सतपथी नगर पंचायत पुसौर अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहित सतपथी जी, किसान मोर्चा प्रदेश आई टी सेल सह प्रभारी सतवीर सिंह सत्ते, मंडल अध्यक्ष संदीप पंडा, मंडल महामंत्री साईंराम,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भाग्यवती डोलनारायण नायक, जनपद पंचायत पुसौर अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक गुप्ता, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उजगार चौहान, पुसौर जनपद पंचायत सदस्य एवं सभापति मुक्तेश्वर पंडा,भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री हरदीप सिंह शेरगिल, किसान मोर्चा अध्यक्ष शशिभूषण नायक,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अनिल गुप्ता, वर्ग प्रमुख खितेश्वर गुप्ता, वर्गधिकारी जगन्नाथ प्रधान, योगेश्वर साव सहित मण्डल के पदाधिकारी, मोर्चा व प्रशिक्षणार्थी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

You Might Also Like

रायगढ़ इस्पात में सिक्युरिटी गार्ड की संदिग्ध मौत

कला-संगीत की परंपराओं को जीवंत बनाएं रखने का माध्यम है चक्रधर समारोह-राज्यपाल

राष्ट्र निर्माण के प्रति कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का प्रतीक है सेवा पखवाड़ा : मंत्री ओपी चौधरी

जल्द मिलेगी खर्राघाट से छठघाट तक की सीधी सडक़ की सुविधा, आयुक्त कर रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

विश्व आदिवासी दिवस की रूपरेखा तय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सम्मान, संवेदना और उपलब्धियों का स्वर्णिम संगम
Next Article प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी

खबरें और भी है....

महिला अधिवक्ता कत्ल मामले में नहीं मिला सुराग
ईट से हमला कर युवक की हत्या, बीच बस्ती में खून से लथपथ पड़ी मिली लाश
लूट और चेन स्नैचिंग पर पुलिस का एक्शन, सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई, नाकेबंदी के बाद संदिग्धों को पकड़ा, रायगढ़ पुलिस ने किया मॉकड्रिल
सुबह से ही शहर के पेट्रोल पंपों पर लगी रही लोगों की भीड़
मोदी राज ने आमजनता के घर का बजट बिगाड़ा- अटल श्रीवास्तव

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिला अधिवक्ता कत्ल मामले में नहीं मिला सुराग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?