NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुख्यमंत्री साय ने बालिका क्रिकेट खिलाडिय़ों को दिए क्रिकेट किट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > मुख्यमंत्री साय ने बालिका क्रिकेट खिलाडिय़ों को दिए क्रिकेट किट
जशपुरनगर

मुख्यमंत्री साय ने बालिका क्रिकेट खिलाडिय़ों को दिए क्रिकेट किट

बालिकाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले को किया गौरवान्वित

lochan Gupta
Last updated: March 29, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta March 29, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को जशपुर विकास खंड के मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम में ग्राम इचकेला के छत्तीसगढ़ बालिका क्रिकेट टीम 16 खिलाडिय़ों से मुलाकात करके अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी
जिले का नाम रोशन कर चुकी छात्राओं को मुख्यमंत्री ने प्रदान की क्रिकेट किट क्रिकेट की दुनिया में जिले का नाम रोशन करने वाली शासकीय प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, इचकेला की प्रतिभाशाली छात्राओं को विष्णुदेव साय ने प्रोत्साहित करते हुए कहा कि छात्रावास की इन छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप इसी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहें तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन करें। उल्लेखनीय है कि इचकेला एमसीसी (प्बीामसं डब्ब्) की बालिकाओं का ऐतिहासिक उपलब्धियाँ
वर्तमान में इस इनफॉर्मल अकादमी से कुल 17 बालिकाएँ राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं तथा बोर्ड मैचों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। वर्तमान में 40 खिलाड़ी क्रिकेट का निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। वर्ष 2025 में सरगुजा संभाग ने 25 वर्षों में पहली बार राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस ऐतिहासिक विजय में इचकेला एमसीसी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही, क्योंकि सरगुजा संभाग की विजेता टीम में शामिल 11 खिलाडिय़ों में से 9 खिलाड़ी इचकेला एमसीसी से थीं। इसी प्रकार, अंडर-19 वर्ग में सरगुजा संभाग ने रजत पदक अर्जित किया, जिसमें टीम की 11 में से 8 खिलाड़ी इचकला एमसीसी से थीं।
वर्ष 2025 में रायगढ़ में आयोजित इंटर-स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट, जिसमें देशभर की टीमों ने भाग लिया, उसमें भी इचकेला एमसीसी की बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और प्रदेश का गौरव बढ़ाया। अब तक इस ग्रुप से 11 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले एवं राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इन उपलब्धियों के पीछे श्री संतोष श्री शंकर सोनी जी एवं श्रीमती पंडरी बाई का समर्पित मार्गदर्शन एवं सतत योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का कार्य किया है।

You Might Also Like

सीएम साय ने दिव्यांगजनों के गीत सुनकर दी शाबाशी

10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक पकड़ाया

जेसीबी से घर ढहाने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार

पंप का स्टार्टर चोरी करने वाले चोर व खरीददार गिरफ्तार

करंट प्रवाहत तार की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती में शामिल हुये मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article मन की बात के 132 संस्करण में प्र.म. मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थित कोरिया के किसानों की सराहना : ओपी चौधरी

खबरें और भी है....

अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
सुकमा के पोलमपल्ली जंगल में एनकाउंटर, 1 नक्सली ढेर
2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त
शहर की बेटी मोनिका इजारदार को मिला ‘भारत विभूषण’ सम्मान
सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए बदला सब्सिडी का नियम,अब 2028 तक मिलेगा लाभ

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?