NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुखापाली में चल रही श्रीमद भागवत कथा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुखापाली में चल रही श्रीमद भागवत कथा
रायगढ़

सुखापाली में चल रही श्रीमद भागवत कथा

राष्ट्रीय कथावाचक प्रज्ञा विष्णुप्रिया कर रही भावपूर्ण वर्णन

lochan Gupta
Last updated: March 29, 2026 12:07 am
By lochan Gupta March 29, 2026
Share
2 Min Read

बरमकेला। ग्राम पंचायत सुखापाली में इन दिनों भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत माहौल बना हुआ है। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आज चौथा दिन रहा, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ ले रहे हैं। राष्ट्रीय कथा व्यास प्रज्ञा विष्णुप्रिया के मुखारविंद से कथा का अत्यंत भावपूर्ण और ज्ञानवर्धक वर्णन किया जा रहा है। आज के प्रसंग में उन्होंने वामन अवतार, रामावतार और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा को भजन-कीर्तन के साथ विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। उनके मधुर वाणी और सरल व्याख्या से श्रोताओं का मन भक्तिरस में सराबोर हो गया। कथा के दौरान वामन अवतार के माध्यम से भगवान की दैवी लीला और दानवीर राजा बलि की महिमा का वर्णन किया गया। वहीं रामावतार के प्रसंग में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और धर्म पालन की प्रेरणा दी गई। श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए उन्होंने भगवान के अवतरण के पीछे के दिव्य उद्देश्य और अधर्म के विनाश का संदेश भी बताया। यह कथा प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से प्रारंभ होती है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। कथा स्थल पर भक्ति गीतों और कीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। ग्राम सुखापाली के सभी ग्रामवासियों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करें और अपने जीवन को धन्य बनाएं। उल्लेखनीय है कि कथा व्यास प्रज्ञा विष्णुप्रिया द्वारा बरमकेला क्षेत्र में निरंतर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में धर्म और संस्कृति के प्रति लोगों की आस्था और भी मजबूत हो रही है।

You Might Also Like

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले आरोपी गिरफ्तार

अग्निवीर भर्ती में आए अभ्यर्थियों को रोटरी रॉयल ने कराया भोजन

स्टेशन के सर्वे के लिए दूसरी टीम पहुंची रायगढ़

जिले के अमृत सरोवरों में हुआ सामूहिक श्रमदान

बिरहोर जनजाति के 73 परिवारों के पीएम आवास पूर्ण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मूंगफली के बाड़ी मिला विलुप्त प्रजाति का पैंगोलिन
Next Article किरोड़ीमल से बड़े भंडार तक बिछेगी रेल लाइन

खबरें और भी है....

कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई-सीएम साय
शाबाश निकिता बिटिया- छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है-सीएम साय
बुलेरो ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
कार और बुलेरों में टक्कर, दोनों वाहन खेत में पलटी
मुख्यमंत्री के मंशानुरूप तमनार को मिली बड़ी सौगात, 8.50 किमी फोरलेन मार्ग से बदलेगी तमनार की तस्वीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?