NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जीजा के हमले से घायल साला ने दम तोड़ा, डंडे से पीट-पीटकर किया था अधमरा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जीजा के हमले से घायल साला ने दम तोड़ा, डंडे से पीट-पीटकर किया था अधमरा
रायगढ़

जीजा के हमले से घायल साला ने दम तोड़ा, डंडे से पीट-पीटकर किया था अधमरा

शादी से घर जाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: March 26, 2026 12:19 am
By lochan Gupta March 26, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जीजा ने अपने बड़े साले की डंडे से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पंचराम निषाद (43) निवासी श्यामनगर बजारपारा अपने परिवार के साथ ग्राम कुजेमुरा में जाति समाज के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आया था। बताया जा रहा है कि 14 मार्च की रात वह अपने परिजनों से घर चलने के लिए कह रहा था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य सुबह जाने की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर उसका अपने बड़े साले झस्केतन निषाद (49) से विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर मारपीट शुरू हो गई और पंचराम निषाद ने बांस के डंडे से झस्केतन निषाद पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए उर्जानगर स्थित जिंदल अस्पताल उर्जानगर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया।

रायपुर में इलाज के दौरान मौत

रायपुर के शंकर नगर स्थित आरोग्य अस्पताल में इलाज के दौरान 19 मार्च को झस्केतन निषाद की मौत हो गई। मामले का मूल स्थान तमनार थाना क्षेत्र होने के कारण मर्ग डायरी सिविल लाइन थाना रायपुर से मिलने के बाद तमनार पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पाया कि, आरोपी ने जान से मारने की नीयत से हमला किया था, जिससे आई गंभीर चोटों के कारण पीडि़त की मौत हो गई। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पंचराम निषाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को हुंकराडीपा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा भी बरामद किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

You Might Also Like

बडेहरदी हरदी में शालेय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संम्पन्न

अग्र समाज द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन रक्तदान शिविर संपन्न

भाजपा नेता के अफीम की खेती पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

मारवाड़ी व कोलता समाज को जनता ने नकारा

उत्कल ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक पुरन्दर मिश्रा का प्रथम नगर आगमन 25 को

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जीएम के आने की सुगबुगाहट,स्टेशन की होने लगी सफाई
Next Article बर्ड फ्लू को लेकर रायगढ़ में अलर्ट, दुकानों पर बढ़ाई गई निगरानी, मुर्गियों की मौत पर तत्काल दें सूचना

खबरें और भी है....

संपत्तिकर नहीं पटाने वालों की प्रापर्टी होगी कुर्क
बर्ड फ्लू को लेकर रायगढ़ में अलर्ट, दुकानों पर बढ़ाई गई निगरानी, मुर्गियों की मौत पर तत्काल दें सूचना
जीजा के हमले से घायल साला ने दम तोड़ा, डंडे से पीट-पीटकर किया था अधमरा
जीएम के आने की सुगबुगाहट,स्टेशन की होने लगी सफाई
श्रीमती सुनीता चौबे का निधन

Popular Posts

संपत्तिकर नहीं पटाने वालों की प्रापर्टी होगी कुर्क
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?