रायगढ़। शहर की भानुप्रताप कॉलोनी निवासी और प्रतिष्ठित व्यक्तित्व रमाकांत चौबे की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता चौबे का बुधवार को सुबह 6.00 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही कॉलोनी सहित पूरे शहर के परिचितों और गणमान्य नागरिकों में शोक की लहर दौड़ गई है। श्रीमती सुनीता चौबे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वह अपने मृदुभाषी स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं। शोक संतप्त परिवार में उनके पति श्री रमाकांत चौबे, पुत्र मनीष चौबे, पुत्रवधू श्रीमती मृणालिनी चौबे, पुत्री कोपल चौबे दत्ता एवं दामाद कृष्णेंदु दत्ता सहित अन्य परिजन शामिल हैं। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती चौबे की अंतिम यात्रा 26 मार्च गुरुवार को सुबह 9.30 बजे उनके भानुप्रताप कॉलोनी स्थित निज निवास से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार चंद्रमारी श्मशान घाट में संपन्न होगा।



