NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भारत माला परियोजना टागरगांव सडक़ निर्माण का भूमि पूजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > भारत माला परियोजना टागरगांव सडक़ निर्माण का भूमि पूजन
जशपुरनगर

भारत माला परियोजना टागरगांव सडक़ निर्माण का भूमि पूजन

जिपं अध्यक्ष सालिक साय ने किया शुभारंभ

lochan Gupta
Last updated: March 26, 2026 12:16 am
By lochan Gupta March 26, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारत माला सडक़ परियोजना के अंतर्गत कांसाबेल ब्लॉक के टागरगांव से ढूंढरुडाड तक बनने वाली लगभग 10 किलोमीटर लंबी सडक़ के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय के करकमलों से विधिवत भूमि पूजन कर सडक़ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही भारत माला योजना देश के सडक़ नेटवर्क को मजबूत करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर सडक़ सुविधा से जोड़ा जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इस सडक़ के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान हो जाएगी। सालिक साय ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि टागरगांव से ढूंढरुडाड तक बनने वाली यह सडक़ करीब 10 किलोमीटर लंबी है और इसका निर्माण कार्य अब तेजी से शुरू किया जाएगा। उम्मीद है कि आने वाले कुछ ही समय में इस मार्ग पर भारत माला परियोजना के तहत सडक़ निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ता दिखाई देगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान निर्माण कार्य एजेंसी के ठेकेदार एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पत्थलगांव शहर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाने पुलिस ने की कार्यवाही

जनसेवा को बताया जीवन का उद्देश्य : सालिक साय

महिला से छेडख़ानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या

नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पकड़ाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्लास्टिक बोतलों में शराब का विरोध
Next Article पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ

खबरें और भी है....

संपत्तिकर नहीं पटाने वालों की प्रापर्टी होगी कुर्क
बर्ड फ्लू को लेकर रायगढ़ में अलर्ट, दुकानों पर बढ़ाई गई निगरानी, मुर्गियों की मौत पर तत्काल दें सूचना
जीजा के हमले से घायल साला ने दम तोड़ा, डंडे से पीट-पीटकर किया था अधमरा
जीएम के आने की सुगबुगाहट,स्टेशन की होने लगी सफाई
श्रीमती सुनीता चौबे का निधन

Popular Posts

संपत्तिकर नहीं पटाने वालों की प्रापर्टी होगी कुर्क
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?