NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वार्ता विफल : अब गेजामुड़ा में आर-पार की लडाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > वार्ता विफल : अब गेजामुड़ा में आर-पार की लडाई
रायगढ़

वार्ता विफल : अब गेजामुड़ा में आर-पार की लडाई

बाउंसरों व भारी पुलिस बल के बीच अड़ानी का काम शुरू, विरोध करने पहुंचे दर्जनभर ग्रामीण हिरासत में

lochan Gupta
Last updated: March 23, 2026 12:01 am
By lochan Gupta March 23, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के ग्राम गेजामुड़ा में अडानी की रेलवे लाइन परियोजना को लेकर चल रहा विवाद अब ‘आर-पार की लड़ाई’ में बदल गया है। कल ही आंदोलन की अगुवाई कर रहे ऋषि पटेल की गिरफ्तारी के बाद इस बात का अंदेशा था कि पुलिस इस मामले में किसी बड़े आपरेशन की तैयारी में है। आज वही हुआ। एडिशनल एसपी के साथ ग्रामीणों की वार्ता विफल होते ही गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। भारी पुलिस बल, बड़ी मशीनों और ‘निजी बाउंसरों’ के साये में अडानी का काम जबरन शुरू करा दिया गया है। अपनी जमीन बचाने के लिए विरोध करने पहुंचे महिलाओं और पुरुषों समेत दर्जन भर ग्रामीणों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
उल्लेखनीय रहे कि कल दोपहर आंदोलन की अगुवाई कर रहे ऋषि पटेल की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी और गांव के शताधिक ग्रामीणों ने कोतरा रोड थाने का घेराव कर दिया था, ये प्रदर्शनकारी सारी रात थाने के बाहर धरना देकर बैठे रहे और आज दोपहर तक भी यह आंदोलन जारी रहा। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता और प्रभावित ग्रामीणों के बीच कई दौर की चर्चा चली मगर प्रदर्शनकारी ग्रामीण अपनी मांग पर अडे रहे। ग्रामीणों की मांग बिल्कुल स्पष्ट थी कि उनकी जमीन का 100 प्रतिशत मुआवजा दिया जाए और कल ‘सरकारी काम में बाधा’ डालने के झूठे आरोप में जेल भेजे गए युवक ऋषि पटेल को तुरंत दोषमुक्त कर रिहा किया जाए। लेकिन, अडानी प्रबंधन सिर्फ 50 प्रतिशत मुआवजा देने पर अड़ा रहा। कंपनी के इसी अडिय़ल रवैये के कारण वार्ता पूरी तरह विफल हो गई और ग्रामीणों ने साफ कह दिया कि हम मर जाएंगे, लेकिन अपनी जमीन नहीं देंगे। वार्ता विफल होते ही प्रशासन और कंपनी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। गांव में गाडिय़ों में भर-भर कर अडानी के ‘बाउंसर’ लाए गए। रायगढ़ के पूरे प्रशासनिक सहयोग, भारी पुलिस बल और बड़ी-बड़ी मशीनों के साथ रेल लाइन का काम सख्ती से शुरू करा दिया गया। अपने ही गांव में किसान बेबस नजर आए। अपनी आंखों के सामने पुश्तैनी जमीन छिनते देख जब ग्रामीण, महिलाएं और बुजुर्ग विरोध करने के लिए आगे आए, तो पुलिस ने अपनी सख्ती दिखाई और अपना हक मांग रहे दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों (जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं) को पुलिस ने जबरन गाडिय़ों में भरकर हिरासत में ले लिया। गांव का माहौल इस वक्त बेहद तनावपूर्ण है। पिछले दो दिनों के हालातों से प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कंपनी के काम में जो भी रुकावट डालेगा, उसका अंजाम ऋषि पटेल जैसा ही होगा।
बहरहाल इस घटना के बाद से गेजामुड़ा सहित आसपास के गांव में भी तनाव का माहौल बना हुआ है। जो कभी भी उग्र रूप ले सकता है।

You Might Also Like

आचार संहिता उल्लंघन मामल : हाईकोर्ट में विजय बघेल की याचिका पर हुई सुनवाई

रेगड़ा में पेयजल संकट, जिलाधीश से मिले प्रभावित

विधायक प्रकाश नायक के जनसंपर्क को मिल रहा अपार समर्थन

दिव्य शक्ति संस्था ने बनाया 32 लड़कियों को आत्मनिर्भर

मतदान के बाद आमजन व कार्यकर्ताओं से रुबरू हो रहे ओपी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेगड़ी में मौत की पुलिया : 10-12 हादसों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, दहशत में ग्रामीण
Next Article जगतपुर में आधी रात को घर घुसकर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी

खबरें और भी है....

आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
अंडील सरना चौक में बड़ा हादसा टला
ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से लूट की रकम व बाइक जब्त
देवी दर्शन करने जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
देवी मंदिरों में आज कुष्मांडा देवी की हुई आराधना, पूरे दिन माता के जयकारे से गूंजता रहा अंचल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?