NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला गिरफ्तार
जशपुरनगर

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला गिरफ्तार

पुलिस ने पीडि़ता ओडिशा से किया बरामद

lochan Gupta
Last updated: March 22, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta March 22, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। जिले की पत्थलगांव पुलिस और कोल्हेनझरिया चौकी टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने और उसके साथ अनाचार (दुष्कर्म) करने वाले आरोपी इष्टा राणा (22 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकाी अनुसार 25 फरवरी को चौकी कोल्हेंझरिया क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थिया ने चौकी कोल्हेनझरिया में रिपोर्ट दर्ज कराया थी, कि 24 फरवरी को उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी, जो कि कक्षा दसवीं में पढ़ती है, सुबह 08.00 बजे अपनी सहेलियों के साथ परीक्षा लिखने हेतु जाने की बात बोलकर स्कूल जाने हेतु घर से निकली थी, इसी दौरान 09.00 बजे स्कूल के शिक्षक ने फोन के माध्यम से प्रार्थिया को सूचित किया कि उसकी नाबालिक बेटी, स्कूल नहीं पहुंची है, जिस पर परिजनों के द्वारा नाबालिक बालिका की पता साजी करते हुए, उसके सहेलियों से भी पूछताछ किया गया, जिस पर नाबालिक बालिका की सहेलियों ने बताया कि नाबालिक बालिका ने अपने सहेलियों को बोला था कि, तुम लोग जाओ, मैं कुछ देर में लघु शंका कर आती हूं, नाबालिक बालिका के परिजनों के द्वार, नाबालिक बालिका के संबंध में आस पास, रिश्तेदारों व पड़ोसियों में पता साजी किया गया, परंतु कहीं पता नहीं चला, उन्हें संदेह है कि उसकी नाबालिक बेटी को किसी के द्वारा बहला फुसलाकर, भगा कर ले लिया गया है।
रिपोर्ट पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल चौकी कोल्हेंझरिया में गुम इंसान व बी एन एस की धारा 137(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच विवेचना तथा पातासाजी में लिया गया था। पुलिस के द्वारा लगातार गुम नाबालिक बालिका की पातासाजी करते हुए संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर की सूचना व परिजनों के सहयोग तथा पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि उक्त गुम नाबालिक बालिका, जशपुर जिले से लगे उड़ीसा राज्य के एक ग्राम में, आरोपी इष्टा राणा के साथ है, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, उक्त ग्राम में जाकर, आरोपी इष्टा राणा के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद कर, आरोपी इष्टा राणा को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।
पुलिस की पूछताछ पर नाबालिक बालिका ने बताया कि आरोपी इंस्टा राणा के साथ फोन के माध्यम से उनकी दोस्ती हुई थी। इस दौरान आरोपी के द्वारा नाबालिक बालिका को प्यार व शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा कर अपने उड़ीसा राज्य स्थित घर ले गया था। इस दौरान आरोपी के द्वारा शादी का झांसा देकर नाबालिक बालिका के साथ जबरन अनाचार भी किया गया है। नाबालिक बालिका के कथन के आधार पर मामले में आरोपी के विरुद्ध उक्त कृत्य के लिए बी एन एस की धारा 64(2)(रू),65(1)व 4,6 पॉस्को एक्ट भी जोड़ी गई है। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले के कार्यवाही व गुम बालिका की दस्तयाबी तथा आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक कोल्हेनझरिया, विपिन किशोर केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक मुकेश भगत, फ्रांसिस बेक, आरक्षक बलराम पैंकरा, इग्नेशियूस टोप्पो व महिला आरक्षक ब्रिजीनिया टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

You Might Also Like

महुआ के लालच में जल रहा बादलखोल अभ्यारण्य, विभाग को नहीं है खबर

स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्व अभ्यास का हुआ आयोजन

43 करोड़ की कार्ययोजना से बदलेगी जशपुर की तस्वीर

जशपुर चैंपियनशिप में बैडमिंटन प्रतिभाओं का हुआ संगम

सीएम साय ने कुनकुरी नगर को संवारने दिए 5 करोड़ की सौगात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हल्की बारिश से रनपुर बाजार में भरा पानी
Next Article मंडल प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर जिला भाजपा की हुई बैठक

खबरें और भी है....

आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
अंडील सरना चौक में बड़ा हादसा टला
ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से लूट की रकम व बाइक जब्त
देवी दर्शन करने जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
देवी मंदिरों में आज कुष्मांडा देवी की हुई आराधना, पूरे दिन माता के जयकारे से गूंजता रहा अंचल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?