NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पैन कार्ड अपडेट कराने का झांसा देकर 3.25 लाख की ऑनलाइन ठगी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > पैन कार्ड अपडेट कराने का झांसा देकर 3.25 लाख की ऑनलाइन ठगी
जशपुरनगर

पैन कार्ड अपडेट कराने का झांसा देकर 3.25 लाख की ऑनलाइन ठगी

साइबर ठगी प्रकरण में जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता, झारखंड से आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: July 17, 2026 12:14 am
By lochan Gupta July 17, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस के द्वारा ठगी जैसे मामले में आरोपियों की धर पकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत पुलिस वर्ष 2022 में घटित साइबर ठगी के एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग चार वर्ष से फरार आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध क्रमांक 429/2022 अंतर्गत धारा 420 भारतीय दण्ड संहिता एवं 66-डी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी रामलोचन गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 एवं 10 अक्टूबर 2022 को अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर पैन कार्ड अपडेट करने तथा नेट बैंकिंग चालू कराने का झांसा दिया। आरोपी ने विश्वास में लेकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल रू.3,25,000 की राशि उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाल ली। प्रकरण दर्ज होने के बाद जशपुर पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों एवं डिजिटल ट्रांजेक्शनों का गहन विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान यह पता चला कि ठगी की राशि विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित की गई थी, जिनमें एक फिनो पेमेंट बैंक का खाता भी शामिल था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम आरोपी की तलाश में झारखंड रवाना हुई। लगातार तकनीकी निगरानी एवं पतासाजी के बाद नीलकण्ठ दास (24 वर्ष), निवासी धनबाद (झारखंड) को हिरासत में लेकर जशपुर लाया गया, जहां पूछताछ में उसने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में पैन कार्ड अपडेट कराने का झांसा देकर पीडि़त से ठगी की थी। उसके द्वारा अपने नाम से फिनो पेमेंट बैंक में खाता खुलवाया गया था, जिसमें ठगी की राशि में से ?25,000 जमा हुए थे। उक्त राशि को उसने एटीएम कार्ड के माध्यम से चार बार में निकालकर अपने निजी कार्यों में खर्च कर दिया। आरोपी ने यह भी बताया कि ठगी में प्रयुक्त मोबाइल नंबर एवं मोबाइल फोन को घटना के बाद नष्ट कर दिया था। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने ठगी में प्रयुक्त एटीएम कार्ड, फिनो बैंक खाते से लिंक सिम कार्ड तथा पैन कार्ड विधिवत जब्त किए हैं। मामले में अन्य बैंक खातों, सहयोगियों तथा साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। मामले से जुड़े अन्य आरोपीयों को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जिनकी पतासाजी जारी है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
मामले में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि ठगी के मामले में फरार आरोपी को झारखंड राज्य से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,जशपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि बैंक अधिकारी बनकर पैन कार्ड, केवाईसी, नेट बैंकिंग अथवा खाते से संबंधित जानकारी मांगने वाले अज्ञात कॉल पर विश्वास न करें। किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, सीवीवी, एटीएम पिन, बैंक पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या 222.ष्4ड्ढद्गह्म्ष्ह्म्द्बद्वद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर शिकायत दर्ज करें तथा निकटतम पुलिस थाना या साइबर सेल को तत्काल सूचना दें।

You Might Also Like

विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन

सीएम कैंप कार्यालय बगिया से महादेव को मिला श्रवण यंत्र

हाईवे पर चलती बाइक में कपल का रोमांस

सडक़ के लिए चढ़ा दी सैकड़ों हरे-भरे पेड़ों की बलि

संकल्प जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में कक्षा 9 वीं मे प्रवेश हेतु आवेदन 15 अप्रैल तक आमंत्रित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Next Article जय जगन्नाथ के उद्घोष से गूंज उठा नारायणपुर

खबरें और भी है....

भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
वित्तमंत्री ओपी ने रथ परंपरा को मानव जीवन के लिए संदेश बताया
महापल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री जगन्नाथ रथयात्रा
हरि बोलो जयकारे के साथ निकली महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा, जयकारे के साथ हुई पहंडी पूजा
मोदी के मॉडल रेंट एक्ट को छत्तीसगढ़ ने अपनाया, किराए दार मकान मालिकों दोनों पक्षों को मिलेगा लाभ-ओपी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?