NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छत्तीसगढ़ सावरा समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > छत्तीसगढ़ सावरा समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न
जशपुरनगर

छत्तीसगढ़ सावरा समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न

आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के साथ विधायक गोमती साय हुई शामिल

lochan Gupta
Last updated: March 22, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta March 22, 2026
Share
2 Min Read

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ सावरा समाज द्वारा तामता (घुटरापारा) में जिला स्तरीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम का माहौल सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक गरिमा से परिपूर्ण रहा। सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पुष्पगुच्छ व सम्मान के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न मुद्दों, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने अपने संबोधन में सावरा समाज की एकता और जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना जरूरी है। उन्होंने युवाओं को नशामुक्त रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने और संगठित होकर विकास की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तब उसकी पहचान और सशक्तिकरण दोनों सुनिश्चित होते हैं।
वहीं, विधायक गोमती साय ने भी अपने संबोधन में समाज के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। मंच से समाज की एकता, शिक्षा के महत्व और सामाजिक उत्थान पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, सावरा समाज के प्रांतीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सुना धर, विशाल मोहन भोय, सुनीति भोय, मीनकेतन भोय, दिलीप भोय, टिकेश्वर भोय, सरपंच संघ अध्यक्ष रोशन सिंह तामता सहित क्षेत्र के सरपंच एवं सावरा समाज के समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You Might Also Like

दास डूमरटोली में धूम-धाम से मनाया विद्यालय प्रवेश उत्सव

पुलिस ने 6 गुंडा गर्दी करने वालों को सिखाया सबक

प्राचार्य बोला-किसे ‘किस’ करूं और किसे ‘आई लव यू’ कहूं

फर्जी आरटीआई एक्टिविस्ट गिरफ्तार

जमीन खरीदी बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : सीएम साय
Next Article ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर का हो रहा आयोजन

खबरें और भी है....

आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
अंडील सरना चौक में बड़ा हादसा टला
ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से लूट की रकम व बाइक जब्त
देवी दर्शन करने जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
देवी मंदिरों में आज कुष्मांडा देवी की हुई आराधना, पूरे दिन माता के जयकारे से गूंजता रहा अंचल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?