NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गेजामुडा के ग्रामीणों ने कोतरा रोड थाने का किया घेराव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गेजामुडा के ग्रामीणों ने कोतरा रोड थाने का किया घेराव
रायगढ़

गेजामुडा के ग्रामीणों ने कोतरा रोड थाने का किया घेराव

गांव के युवक की गिरफ्तारी का विरोध

lochan Gupta
Last updated: March 22, 2026 12:05 am
By lochan Gupta March 22, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। अडानी कंपनी के रेल लाइन के विरोध में उचित मुआवजे की मांग कर रहे ग्राम गेजामुड़ा के ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति के अचानक गिरफ्तारी के विरोध में आज कोतरा रोड थाने का घेराव कर दिया। ग्रामीणों इस धरना प्रदर्शन को सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शर्मा ने भी समर्थन दिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम गेजामुडा के शताधिक ग्रामीण महिला व स्त्री पुरूष शनिवार की शाम कोतरा रोड थाने पहुंचे और गांव के एक व्यक्ति ऋषि पटेल उम्र 35 वर्ष के जबरन गिरफ्तारी का विरोध करते हुए थाने का घेराव कर दिया। इन ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में चल रहे आंदोलन की अगुवाई ऋषि पटेल के द्वारा ही की जा रही थी। वहीं आज शनिवार को जिंदल कंपनी जाने के दौरान अचानक उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया है, जबकि उसके खिलाफ पुलिस ने कोई आरोप तक तय नही किया है और न उन्हें गिरफ्तारी के संबंध में कोई जानकारी दी जा रही है। थाने का घेराव और धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर अडानी कंपनी के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ ना केवल जमकर नारेबाजी की बल्कि थाने के बाहर काफी देर तक धरने पर बैठे रहे।
ग्रामीणों के इस आंदोलन को समर्थन देने के लिये सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शर्मा के अलावा संघर्ष मोर्चा के नेता जयंत बोहिदार भी मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन पर अडानी कंपनी के एजेंट के रूप में काम करने तथा अपने अधिकारों की मांग कर रहे भोले भाले ग्रामीणों पर जबरन दबाव बनाने का आरोप लगाया, तथा गिरफ्तार ग्रामीण की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए आगे आंदोलन की भी चेतावनी दी।

You Might Also Like

एक्सिस बैंक डकैतीकांड का 24 घंटे में सनसनी खेज खुलासा

बजरमुड़ा कोल माइंस में 300 करोड़ रुपए मुआवजा बांटने में गड़बड़ी

जिस कोयले से देश हो रहा रौशन उसके प्रभावित अंधेरे में रहने को मजबूर

निर्वाचन ड्यूटी में संलग्न 2051 पात्र मतदाताओं ने किया डाकमत पत्र के माध्यम से मतदान

पवित्र श्रावण का पहला सोमवार, शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article घरघोड़ा में भी अकीदत व भाईचारे के साथ अदा हुई ईद की नमाज
Next Article आमाघाट में 2 करोड से अधिक के अफीम पौधे किया जब्त

खबरें और भी है....

भ्रष्टाचारियों को नसीहत देने का अधिकार नहीं-सीएम साय
शालीमार ट्रेन में हो रही थी गांजा की तस्करी
फेसबुक से दोस्ती गांठने के बाद कहीं का नही छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर डैम के गेट फटा, रात भर बहता रहा पानी, खेतों में पानी घुसने से ग्रामीणों में आक्रोश
आमाघाट में 2 करोड से अधिक के अफीम पौधे किया जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?