NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संजय भूषण पांडेय के गृह प्रवेश में कलेक्टर सहित आला अधिकारी हुए शामिल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > संजय भूषण पांडेय के गृह प्रवेश में कलेक्टर सहित आला अधिकारी हुए शामिल
सारंगढ़

संजय भूषण पांडेय के गृह प्रवेश में कलेक्टर सहित आला अधिकारी हुए शामिल

विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ पूजन-अर्चन

lochan Gupta
Last updated: March 21, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta March 21, 2026
Share
5 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ की राजनीति में सादगी और मिलनसारिता की मिसाल माने जाने वाले अत्यंत लोकप्रिय जननेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने आज अपने नए आवंटित शासकीय आवास में गृह प्रवेश किया। सारंगढ़ बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप स्थित इस आवास में आयोजित कार्यक्रम महज एक गृह प्रवेश समारोह न होकर, उनकी अपार जन-लोकप्रियता का प्रमाण बन गया, जहाँ बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।

कलेक्टर एवं प्रशासनिक अमले की उपस्थिति

कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सारंगढ़ कलेक्टर डॉक्टर संजय कन्नौजे ने स्वयं उपस्थित होकर श्री पांडेय को नए आवास के लिए पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दीं। उनके साथ जिले के कई अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यों और उनके व्यवहार की सराहना की। प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्र के दिग्गजों की एक साथ उपस्थिति ने श्री पांडेय की सर्व-स्वीकार्यता को और मजबूत किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं दिग्गज नेताओं का जमावड़ा-

गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने श्री पांडेय को आवास में प्रवेश के लिए अपनी दिली मुबारकबाद दी। समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल, जिला भाजपा महामंत्री द्वारिका साहू, उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, सोशल मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल, जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा, मंत्री विलास सारथी, वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केसरवानी, जुगल किशोर अग्रवाल (संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सरपंचों और पार्षदों का भी रहा तांता-

श्री पांडेय के सरल और सहज स्वभाव के चलते त्रि-स्तरीय पंचायती राज के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में पहुंचे। जिनमें जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राधामोहन पाणिग्राही, जिला पंचायत सदस्य सहोद्रा सिदार, सरिया मण्डल भाजपा अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, मण्डल भाजपा महामंत्री नारायण प्रधान, उपाध्यक्ष सीताराम प्रधान जी, भाजयुमो अध्यक्ष राजकिशोर पाणिग्राही, पार्षद गण मोतीलाल स्वर्णकार, पिन्टु मेहेर, पंचधार सरपंच सागर पटेल, साल्हेओना सरपंच प्रतिनिधि शौकीलाल सहिस, उपसरपंच प्रदीप पटेल सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने श्री पांडेय की सादगी को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पूजन

आवास में प्रवेश से पूर्व पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधि-विधान से गृह शांति और समृद्धि के लिए पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया, जिसमें श्री पांडेय और उनके परिजनों ने भाग लिया।

जिपं अध्यक्ष संजय पांडे के गृह प्रवेश कार्यक्रम में पहुंचे रतन शर्मा


बरमकेला। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर जिपं अध्यक्ष एवं छग जिपं अध्यक्ष संघ के प्रदेशाध्यक्ष संजयभूषण पाण्डेय को जिला मुख्यालय सारंगढ़ में नवआबंटित शासकीय आवास में विधिवत पूजा अर्चना के साथ गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर धार्मिक आस्था, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक उल्लास का सुंदर संगम देखने मिला। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की गई, जिसमें चैत्र नवरात्र की आध्यात्मिक गरिमा स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। गृह प्रवेश के पश्चात अतिथियों के लिए स्वरूचि भोज का आयोजन किया गया, जहां सभी ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। कार्य क्रम का प्रमुख आकर्षण मनमोहक भजन संध्या रही, जिसमें भक्ति संगीत के मधुर स्वरों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस गरिमामयी आयोजन में जिला कलेक्टर सहित जिले के अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौक़े पर कैट के जिलाध्यक्ष रतन शर्मा ने अन्य पदाधिकारियों एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारीयों के साथ शामिल होकर प्रदेशाध्यक्ष संजय पाण्डेय को नए शासकीय आवास की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने कहा कि – जिला मुख्यालय में शासकीय आवास मिलने से आम नागरिकों, जरूरत मंदों एवं क्षेत्र के लोगों को उनसे मिलने-जुलने में काफी सुविधा होगी। इससे जनसंपर्क अधिक सशक्त होगा। लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। कार्यक्रम ने न केवल एक प्रशासनिक उपलब्धि को चिह्नित किया, बल्कि सामाजिक एकजुटता धार्मिक आस्था, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का भी सशक्त संदेश दिया।

You Might Also Like

अवैध मादक पदार्थ गांजा पौधा पर थाना डोंगरीपाली की बड़ी कार्यवाही

सरकारी अस्पताल में पूरे लगन और समर्पित होकर कार्य करें : कलेक्टर

बड़े भजन मेला मुड़पार में शामिल हुये राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

बिलाईगढ़ पुलिस के हत्थे चढे चोरी के आरोपी

विभागीय नियम अनुसार आवेदन का निराकरण करें : कलेक्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article युवाओं के सपनों का कत्ल करने वाले आज सलाखों के पीछे- सीएम साय
Next Article छग पेंशनर समाज 5 मांगों को लेकर दियें ज्ञापन

खबरें और भी है....

भ्रष्टाचारियों को नसीहत देने का अधिकार नहीं-सीएम साय
शालीमार ट्रेन में हो रही थी गांजा की तस्करी
फेसबुक से दोस्ती गांठने के बाद कहीं का नही छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर डैम के गेट फटा, रात भर बहता रहा पानी, खेतों में पानी घुसने से ग्रामीणों में आक्रोश
आमाघाट में 2 करोड से अधिक के अफीम पौधे किया जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?