NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पैसे की लेन-देन में दिव्यांग शिक्षक की हत्या कर शव को जलाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > पैसे की लेन-देन में दिव्यांग शिक्षक की हत्या कर शव को जलाया
छत्तीसगढ़

पैसे की लेन-देन में दिव्यांग शिक्षक की हत्या कर शव को जलाया

जैजैपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जर्वे में फैली दहशत

lochan Gupta
Last updated: March 20, 2026 12:47 am
By lochan Gupta March 20, 2026
Share
2 Min Read

जैजैपुर। सक्ती जिले के जैजैपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जर्वे में एक दिव्यांग शिक्षक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले धारदार हथियार से हमला कर शिक्षक को मौत के घाट उतारा और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मृतक की पहचान देवानंद भारद्वाज के रूप में हुई है, जो पिहरिद गांव में शिक्षक के पद पर पदस्थ था।
जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे पैसों का लेनदेन मुख्य वजह बताई जा रही है। आरोपी टीमन लाल मनहर ने मृतक देवानंद भारद्वाज से कुछ राशि उधार ली थी और जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो वह उसे लगातार धमकी दे रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के दिन दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर देवानंद भारद्वाज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल शिक्षक देवानंद भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने अपराध को छिपाने के लिए शव को ले जाकर आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी वारदात के बाद से फरार है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। बहरहाल, इस अमानवीय घटना ने क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

You Might Also Like

साहित्य के उपासक मंच का वार्षिक उत्सव आरम्भ

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा

ई कुबेर सिस्टम से लगा विकास कार्यों में ब्रेक

युवती का अपहरण कर दरिंदों ने किया गैंगरेप

रायपुर और राजनांदगांव में रियल एस्टेट कारोबारी के ठिकानों पर आईटी का छापा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने जशपुर को दी 19.51 करोड़ की सौगात
Next Article प्रदेश में अब धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद

खबरें और भी है....

प्रदेश में अब धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद
पैसे की लेन-देन में दिव्यांग शिक्षक की हत्या कर शव को जलाया
सीएम साय ने जशपुर को दी 19.51 करोड़ की सौगात
युवक के सिर पर बीयर बोतल फोडक़र कैश की लूट
शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में जले आस्था के दीप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रदेश में अब धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?