हरियाणा मेें हो रहे विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान चरम पर है। जहां राष्ट्रीय पार्टियों के नेताओं द्वारा अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए धुआंधार प्रचार किया जा रहा है। इसी बीच भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने आज कैथल विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लीलाराम गुर्जर के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया और रैली निकालकर कैथलवासियों से आर्शीवाद मांगा।



