NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट बिल्डिंग, जिला अस्पताल और नालंदा परिसर का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट बिल्डिंग, जिला अस्पताल और नालंदा परिसर का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया निरीक्षण
सारंगढ़

निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट बिल्डिंग, जिला अस्पताल और नालंदा परिसर का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: March 19, 2026 12:03 am
By lochan Gupta March 19, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। में चल रहे जिला मुख्यालय स्तरीय विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। वहीं निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी।कलेक्टर ने निर्माणाधीन नवीन कलेक्ट्रेट कॉम्प्लेक्स भवन का निरीक्षण करते हुए भवन के सामने बने पब्लिक टॉयलेट को हटाकर बाहर जनरल टॉयलेट निर्माण कराने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट के समीप बन रहे जिपं कार्यालय भवन, एसडीएम एवं तहसीलदार कार्यालय के नए भवन निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
खेलभाठा मैदान के सामने स्थित जर्जर ट्राइबल हॉस्टल के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने इसे विभिन्न विभागों के उपयोग हेतु तैयार करने को कहा। उन्होंने मई माह तक कार्य पूर्ण करने और प्लास्टर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में खेलभांठा मैदान में बन रहे स्टेज निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने स्टेज के सामने रेलिंग लगाने तथा 20 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। चंदाई क्षेत्र में निर्माणाधीन नवीन जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने बताया कि अब तक लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा अस्पताल के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश एसडीएम को दिए। अस्पताल के समीप जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के नए भवन का निरीक्षण करते हुए 30 मई तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। टीसीपीसी रानीसागर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने परिसर के सामने गार्डन विकसित करने तथा दिसंबर माह तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

सारंगढ़ में विधायक उत्तरी ने किया तीन हजार शिक्षकों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं का सम्मान

छग कृषि प्रधान प्रदेश व धान का कटोरा हालात मिलर्स की पतली

लोगों की मांगों व शिकायत का निदान करने समाधान शिविर में पहुंच रही जिला प्रशासन

कोसीर में नवीन महा विद्यालय की जिन्न बोतल से फिर निकला बाहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सारंगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की मैराथन बैठक संपन्न
Next Article गोमर्डा में कानून को ठेंगा बिना फॉरेस्ट क्लीयरेंस कैसे बना मनरेगा चेक डैम

खबरें और भी है....

दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही
जूटमिल में कुर्की नोटिस चस्पा, पेट्रोल पंप सहित 5 संस्थान सील
मारपीट करने के बाद गला दबाकर दोस्त को मार डाला
आज घट स्थापना के साथ शुरू होगा नवरात्र पर्व
निजी भूमि से 35 महुआ और नीम के पेड़ काटे जाने की शिकायत, जांच की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?